रांची: कोरोना संक्रमण से जान गंवा चुके लोगों के आश्रितों को अब सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा. रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने योग्य आश्रितों को लाभ देने के लिए कमेटी का गठन किया है. उपायुक्त ने चार सदस्यीय कमेटी को योग्य आश्रितों की चयन की जिम्मेदारी देते हुए कहा है कि योग्य आश्रितों समय पर सहायता देना प्राशासन की प्राथमिकता है.
निदेशक एनईपी रांची को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है. ज़िला समाज कल्याण पदाधिकारी, ज़िला आपूर्ति पदाधिकारी और सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, रांची को सदस्य बनाया गया है. जिले के सभी इंसिडेंट कमांडर को कोविड-19 से संक्रमित मृतकों के आश्रितों के सामाजिक अंकेक्षण के लिए फॉरमेट दिया गया है. इंसिडेंट कमांडर द्वारा प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद समिति योग्य आश्रितों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे पेंशन योजना, राशन कार्ड आदि का लाभ देने की समीक्षा करेगी.
कैसे काम करेगी समिति
रांची ज़िला से सभी इंसिडेंट कमांडर (IC) को कोविड-19 से संक्रमित मृतकों के आश्रितों के सामाजिक अंकेक्षण के लिए फॉरमेट दिया गया है। इंसिडेंट कमांडर की ओर से प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद समिति योग्य आश्रितों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे पेंशन योजना, राशन कार्ड आदि का लाभ देने की समीक्षा करेगी।

