झरिया: कोल इंडिया की गलत नीतियों के कारण वर्तमान समय में कोयला उद्योग की पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। प्रबंधन कोल कर्मियों के प्रति लापरवाह है। उक्त बातें धनबाद कोलियरी के महामंत्री सह जेबीसीसीआई के सदस्य केपी गुप्ता ने भौंरा क्लब में भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध धकोकसं जिला कार्यसमिति की बैठक में कही। बैठक की अध्यक्षता महेंद्र सिंह ने की।
अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के मंत्री सह प्रभारी राजीव रंजन सिंह ने कहा कि कोयला मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रबंधन से हर तरह की लड़ाई लड़ी जाएगी। 12 अगस्त को जिला कार्यसमिति का सम्मेलन कराने का सबने निर्णय लिया। राजीव ने कहा कि भौंरा, सुदामडीह क्षेत्र की कई भूमिगत खदानों को प्रबंधन ने साजिश के तहत बंद कर दिया है। जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा आवास मरम्मत, कल्याणकारी योजनाओं का लाभ श्रमिकों को नहीं मिल रहा है। श्रमिक समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोराचंद चटर्जी, रामधारी, गंगासागर राय, प्रेम शंकर मंडल, घुरन प्रसाद, सुभाष माली, मुरारी तांती, ज्ञान चंद राठौर, रामकृष्ण यादव, एमपी गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, अरिंजय श्रीवास्तव ,राजेश कुमार के अलावा अन्य क्षेत्र से क्षेत्रीय सचिव भी उपस्थित थे।

