Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची को मिला नया डिप्टी मेयर, वार्ड 31 के नीरज कुमार को मिली जिम्मेदारी

    March 19, 2026

    बड़ा फैसला! रांची के सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटी बनेंगे Tobacco Free, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

    March 19, 2026

    झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»खरसावां में हाथियों का उत्पात: साइकिल से घर लौट रहे युवक को हाथियों ने कुचला, दोस्त ने भाग कर बचाई जान
    झारखण्ड

    खरसावां में हाथियों का उत्पात: साइकिल से घर लौट रहे युवक को हाथियों ने कुचला, दोस्त ने भाग कर बचाई जान

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 17, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    खरसावां:  खरसावां वन क्षेत्र के अंतर्गत बिषयगोड़ा-काशीडीह मेन रोड में जंगली हाथियों के झुंड ने एक साइकिल सवार को कुचल कर मार डाला, जबकि उसके आगे चल रहे दूसरे साइकिल सवार दोस्त ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। दोनों ही अपने घर आ रहे थे। घटना सोमवार की देर शाम की है। झुंड में 12 हाथी शामिल हैं और खरसावां क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं।

    मृतक की पहचान खरसावां के प्रगनाथडीह निवासी बलराम केराई (30) के रूप में की गई। उसके दोस्त सुशील बोदरा ने बताया कि दोनों अपनी साइकिल से बिषयगोड़ा गांव गए थे। इसके बाद दोनों दोस्त अपने घर प्रगनाथडीह गांव लौट रहे थे। सुशील बोदरा आगे था, जबकि बलराम पीछे। बिषयगोड़ा-काशीडीह का रास्ता जंगल और नदी के बीच से गुजरता है। इसी दौरान बिषयगोड़ा-काशीडीह के बीच स्थित सोना नदी पर बनी पुलिया से पहले ही दोनों का आमना-सामना जंगली हाथियों के झुंड से हो गया।

    सुशील बोदरा के अनुसार, झाड़ियों के बीच जंगली हाथियों ने अपना डेरा जमा रखा था। झाड़ियों से आवाज सुनकर सुशील बोदरा ने साइकिल तेज गति से भगाकर अपनी जान बचा ली, पर बलराम हाथियों की चपेट में आ गया। हाथियों ने अपने पैरों तले कुचल कर उसे मार डाला। इसके बाद सुशील बोदरा अपने गांव प्रगनाथडीह पहुंचा और लोगों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद गामीणों ने बलराम केराई की खोजबिन शुरू की। कई घंटों के बाद बलराम केराई की क्षतिग्रस्त लाश सड़क किनारे मिली।

    घटना की सूचना पर खरसावां पुलिस और वन विभाग की टीम मंगलवार सुबह मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया। वहीं, खरसावां वन विभाग की टीम ने मृतक के परिवार को तत्काल 50 हजार रुपए का मुआवजा दिया। कागजी प्रक्रिया पूरा होने पर 3.50 लाख का मुआवजा और देने की बात कही गई है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची को मिला नया डिप्टी मेयर, वार्ड 31 के नीरज कुमार को मिली जिम्मेदारी

    March 19, 2026

    बड़ा फैसला! रांची के सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटी बनेंगे Tobacco Free, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

    March 19, 2026

    झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची को मिला नया डिप्टी मेयर, वार्ड 31 के नीरज कुमार को मिली जिम्मेदारी
    • बड़ा फैसला! रांची के सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटी बनेंगे Tobacco Free, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
    • झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या
    • झारखंड टेंडर घोटाला: ईडी ने 14 नए इंजीनियरों को बनाया आरोपी
    • Koylanchal Samvad e-paper | 19th March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 19th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.