खूंटी: झारखंड के खूंटी जिला पुलिस ने सायको थाना क्षेत्र के सपारुम गांव के पास एक मल्टी एक्सल ट्रेलर में लदा कुल 20 क्विंटल, 66 किलो, 500 ग्राम अवैध डोडा बरामद किया है। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर सभी फरार होने में सफल रहे। इसकी जानकारी देते हुए खूंटी के पुलिस अधीक्षक ने दी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति सपारूम के आस-पास गाड़ी में डोडा लोड कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद उन्होंने इस पर त्वरित कार्रवाई करवाया। मौके पर पुलिस टीम ने सपारूम गांव पहुंचकर सूचना पर तहकीकात शुरू की। इस दौरान गांव के आगे पहुंचकर झाड़ी में एक मल्टी एक्सल ट्रेलर दिखाई दिया। ट्रेलर संख्या आरजे 19जीएफ 7137 की जांच करने पर उस पर लदा 103 प्लास्टिक का बोरा में भरा हुआ अवैध डोडा बरामद किया।

