जमशेदपुर: आजादनगर थाना अंतर्गत रोड नंबर 15 निवासी 6 वर्षीय मो. उमर रविवार की देर रात्रि पर्दे की रस्सी से अपने घर में खेल रहा था। इसी दौरान रस्सी उसके गले में फंस गई और दम घुटने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी परिजनों को काफी देर बाद हुई। जिसके बाद परिजन उसे लेकर टीएमएच पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जबकि सदमे के कारण परिजन अब तक टीएमएच में ही बैठे हुए हैं। शव को टीएमएच के शीतगृह में रख दिया गया है। साथ ही सूचना पाकर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घटना की जानकारी पाकर इलाके के लोग भी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे
