Giridih : गिरिडीह के ताराटांड थाना इलाके से कोयला लदे ट्रक को अपराधी लूट कर फरार हो गये. रविवार की देर रात करीब एक बजे हुए घटना के बाद अब ताराटांड थाना पुलिस दूसरे दिन सोमवार को ट्रक चालक मो. आजाद को साथ में लेकर छापेमारी कर रही है. फिलहाल पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है.
इधर थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि हर लोकेशन को खंगाला जा रहा है. जानकारी के अनुसार ट्रक धनबाद के तोपचांची का है और चालक आजाद भी तोपचांची का ही रहने वाला बताया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार ट्रक में कोयला लोड करने के बाद चालाक ट्रक को लेकर जाने की तैयारी में था. थाना इलाके से जब कोयला लेकर निकला तो अपराधियों ने चालक को बंधक बनाकर कोयला लोड ट्रक लेकर फरार हो गये.

