गिरिडीह : गिरिडीह जिला अंतर्गत तिसरी थाना क्षेत्र के घसनी गांव में भालू ने भाई-बहन पर हमला कर दिया. इससे बहन की मौके पर मौत हो गयी, वहीं तीन भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान घसनी गांव निवासी बिसना टुडू की पुत्री 18 वर्षीय मुन्नी टुडू के रूप में की गयी. जबकि घायलों में मृतका मुन्नी देवी के तीन भाई शनिचर टुडू, राजू टुडू और करमा बास्के शामिल है. तीनों को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
