झारखंड के गुमला में सनसनीखेज मामला सामने आया है। रायडीह थाना के सुरसांग पंचायत अंतर्गत रमजा हर्राडांड़ गांव में 33 वर्षीय पुनिता देवी की हत्या की गई है।आरोप पति रामप्रसाद सिंह पर लगा है। पता चला है कि नशे की हालत में पति ने अपनी पत्नी को लाठी डंडे से बुरी तरह पीटा। इसमें उसकी मौत हो गई। वारदात को बुधवार देररात अंजाम दिया गया। सूचना मिलने पर गुरुवार की सुबह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है। पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
