गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र में 7 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप 30 वर्षीय व्यक्ति पर लगा है। पीड़ित के पिता की ओर से मामले में एफआइआर दर्ज कराई गई है। इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान विकाश टोप्पो पिता स्वा, लोरेंस टोप्पो ग्राम केडेंग तेतरटोली,थाना चैनपुर के रूप में की गई है।
पीड़ित के पिता की ओर से बताया गया कि 7 अप्रैल की शाम 4 बजे वह अपने एक और साथी के साथ नए घर से पुराने घर जा रहे थे। इासी दौरान दोनों महुवाडीपा बगीचा के पास आराम करने के लिए रूके थे। इन्होंने देखा की बगीचे में आम के पेड़ पास एक व्यक्ति गलत हरकत कर रहा था। मौके पर पहुंचकर देखा तो आरोपी जबरन बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था।
आरोपी बड़ा कटरा के फाबियानुस खलखो के घर में रहकर मजदूरी का काम करता है। पिता के नजदीक पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। इस मामले में एसआई देवदत कुमार ने बताया कि लड़की नाबालिक है। आरोपी पर पोक्सो एक्ट लगाया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को कोरोना टेस्ट के बाद गुमला जेल भेज दिया गया।

