अनगड़ा : गेतलसूद डैम में प्रस्तावित फ्लोटिंग पावर प्लांट निर्माण के विरोध में मत्स्य जीवी समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में जुटे मछुआरा समाज के लोगों ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय के समीप जोरदार प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। नेतृत्व समिति के अध्यक्ष डॉ रिझु नायक व सचिव भोला महतो कर रहे थे। धरना प्रदर्शन में ओरमांझी व अनगड़ा प्रखंड के करीब एक दर्जन गांवो के महिला-पुरुष शामिल हुए।। डॉ रिझु नायक ने कहा कि डैम में फ्लोटिंग पावर प्लांट के निर्माण से मछुआरों का एक बड़ा तबका प्रभावित होगा। डैम में मछली व्यवसाय से जुड़े समाज के लोग बड़ी मुश्किल से अपने परिवार के लिए रोजी – रोटी का इंतजाम करते हैं। इनकी आजीविका डैम पर ही निर्भर है। ऐसे में फ्लोटिंग पावर के निर्माण से हजारो लोग बेरोजगार हो जाएंगे। कहा की सरकार को पहले मछुआरा समाज के लोगो के लिए आजीविका की व्यवस्था करनी चाहिए। भोला महतो ने कहा कि वैश्विक महामारी करोना की वजह से उपजे हालात से पहले से ही लोगों के काम धंधे स्थिल पड़े है। ऐसे में फ्लोटिंग पवार प्लांट के निर्माण से हजारों लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे। धरना प्रदर्शन में कलेश नायक, जयनाथ नायक, रामु नायक,विगलेश्वर नायक, सुजीत नायक, धरमु नायक सुजीत नायक, सावन नायक सहित बड़ी संख्या में मछुआरा समाज के लोग मौजूद थे।

