जमशेदपुर: गोविंदपुर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर राहुल धरक की मौत हो गयी. वह बिरसागनर के रमणीनगर स्थित नवजीवन फ्लैट का रहनेवाला था. इस संबंध में उसके परिजन गोपा धरक के बयान पर थाना में अस्वाभाविक मौत का एक मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इधर, सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बागुननगर स्थित बालाजी पथ निवासी मनोज लकड़ा के घर में घुसकर मारपीट की. इस संबंध में मनोज के बयान पर थाना में मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों में पड़ोस की ही रहनेवाली स्वर्णलता लकड़ा, पुनीत खलको, फुलमनी खालको समेत एक अज्ञात शामिल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

