Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, जादू-टोने के शक में दिया वारदात को अंजाम

    March 17, 2026

    रांची में बड़ा हादसा! सेल सिटी E1 के फर्स्ट फ्लोर में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड

    March 17, 2026

    राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें

    March 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»ग्राहक समझ सिविल ड्रेस में पहुंचे थाना प्रभारी को कपड़े की दुकान के अंदर बुलाया, लॉकडाउन गाइड लाइन के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई
    झारखण्ड

    ग्राहक समझ सिविल ड्रेस में पहुंचे थाना प्रभारी को कपड़े की दुकान के अंदर बुलाया, लॉकडाउन गाइड लाइन के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 22, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    मनोहरपुर (चाईबासा): लॉकडाउन के दौरान राज्य में केवल जरूरी सामान की दुकानों को दोपहर 2 बजे तक खोलने के आदेश हैं। पर कपड़े के कई दुकानदार चोरी-छिपे ग्राहक को दुकान के अंदर बुला शटर को गिराकर कपड़े की बिक्री कर रहे हैं। ऐसी सूचना के बाद शनिवार को मनोहरपुर थाना प्रभारी सिविल ड्रेस में महिला पुलिस के साथ निरीक्षण पर निकले। इसी बीच एक दुकानदार ने उन्हें कस्टमर समझ चुपके से दुकान के अंदर बुला लिया और कपड़े दिखाने लगा। इसी बीच पुलिस के आने की सूचना मिली तो दुकानदार ने उन्हें वॉशरूम में छुपने को कहा। इसके बाद थाना प्रभारी दुकानदार को पकड़ थाना ले आए।

    मनोहरपुर थाना प्रभारी अमित कुमार ने फिल्मी स्टाइल में प्रदीप क्लोथ स्टोर के मालिक के बेटे अंकित मिश्रा को कपड़ा बेचते पकड़ लिया। दरअसल, लॉकडाउन गाइड लाइन का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करने के लिए थाना प्रभारी अमित कुमार सिविल ड्रेस में थाना से निकले। प्रदीप क्लोथ स्टोर के पास आने पर दुकानदार अंकित ने इन्हें नहीं पहचाना और पूछा कि क्या लेंगे? तब थाना प्रभारी ने कहा कि शादी के लिए कपड़े लेने हैं।

    अंकित उन्हें घर के अंदर से दुकान में ले गया। साथ ही कुछ कपड़े दिखाए। इस बीच पुलिस निरीक्षक फागु होरो के साथ पुलिस की टीम दुकान पर पहुंच गई। इसकी जानकारी मिलते ही अंकित हड़बड़ा गया और थाना प्रभारी व महिला पुलिस को वॉशरूम में छुप जाने की बात कही। पर थाना प्रभारी ने छुपने से इनकार कर दिया। तब अंकित ने उन्हें बिजली मिस्त्री या पानी पिलाने वाला बन जाने को कहा। तब तक पुलिस टीम अंदर घुस गई। उसके बाद थाना प्रभारी अंकित को पकड़कर थाना ले आए।

    कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी: थाना प्रभारी

    मनोहरपुर शहर में कपड़ा दुकानदारों द्वारा कोविड नियमों का उल्लंघन करते हुए कपड़े बेचने की पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी। लोगों को समझाने के बावजूद कोई असर नहीं दिख रहा था। शुक्रवार को घूम-घूमकर दुकानदारों से अपील की गई थी। इसके बावजूद वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। लिहाजा यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। -अमित कुमार, थाना प्रभारी, मनोहरपुर।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, जादू-टोने के शक में दिया वारदात को अंजाम

    March 17, 2026

    रांची में बड़ा हादसा! सेल सिटी E1 के फर्स्ट फ्लोर में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड

    March 17, 2026

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, जादू-टोने के शक में दिया वारदात को अंजाम
    • रांची में बड़ा हादसा! सेल सिटी E1 के फर्स्ट फ्लोर में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड
    • राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें
    • रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
    • झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !
    • Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.