Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

    March 18, 2026

    चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त

    March 18, 2026

    रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»गढ़वा में अपराधियों ने सड़क निर्माण कंपनी के कैंप पर किया हमला
    झारखण्ड

    गढ़वा में अपराधियों ने सड़क निर्माण कंपनी के कैंप पर किया हमला

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 25, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गढ़वा जिले के धुरकी में अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। सड़क निर्माण करा रही कंपनी वीआरएस के घघरी गांव स्थित कैप कार्यालय पर धावा बोलकर कई वाहनों को फूंक दिया और कुछ वाहनों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना शनिवार की देर रात की है। इस घटना में अपराधियों ने दो हाइवा, एक ग्रेडर और एक रोलर को आग के हवाले कर दिया। जबकि दो जेसीबी मशीन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

    अपराधियों ने लगभग आधा घंटे तक उपद्रव किया। इसके बाद गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी देते हुए वहां से चले गए। बताते चलें कि एक माह पूर्व कैंप ऑफिस से साईड इंजीनियर को रंगदारी की मांग पर नक्सलियों ने अगवा कर लिया था। हालांकि घटना के 4 घंटे बाद नक्सलियों ने उन्हें छोड़ दिया था।

    डीजल को वाहनों पर छिड़ककर आग लगाया

    कंपनी बिलासपुर से बीरबल होते हुए धुरकी तक सड़क निर्माण करा रही है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मध्यरात्रि अचानक लगभग आधा दर्जन हथियारबंद नकाबपोश अपराधी वीआरएस कंपनी के घघरी स्थित कैंप कार्यालय पर आ धमके। उस समय कैंप में कंपनी के कर्मचारी सो रहे थे। अपराधियों ने एक ड्राइवर को पकड़कर पीटते हुए कैंप ऑफिस पहुंचे। अपराधियों ने ऑफिस में सो रहे सभी कर्मियों को वहां से बाहर निकल कर एक जगह जमा किया और वहां रखे डीजल को वाहनों पर छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना में दो हाईवा, एक ग्रेडर और एक रोलर जल कर राख हो गए। जबकि दो जेसीबी मशीन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

    क्या कहा एसडीपीओ ने
    इधर, एसडीपीओ प्रमोद कुमार केशरी ने बताया कि हथियार बंद नकाबपोश अपराधियों द्वारा वाहनों को जलाए जाने की सूचना पर घटनास्थल का जायजा लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

    March 18, 2026

    चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त

    March 18, 2026

    रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता
    • चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त
    • रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात
    • ड्यूटी के दौरान ट्रेन मैनेजर की मौत! देवेंद्र शर्मा को हार्ट अटैक, रेलवे सिस्टम पर उठे सवाल
    • धनबाद नगर निगम में नई सरकार! मेयर संजीव सिंह की एंट्री, पानी संकट पर पहला फोकस
    • धनबाद में 80 फीट गहरी खदान में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.