Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला

    March 14, 2026

    झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट

    March 14, 2026

    हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत

    March 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»घरेलू उड़ानों को लेकर रांची का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट तैयार
    झारखण्ड

    घरेलू उड़ानों को लेकर रांची का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट तैयार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 24, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    रांची : लॉकडाउन के बाद कल दिनांक 25 मई 2020 से देशभर में घरेलू उड़ानें फिर से शुरु हो रही हैं। कल से शुरू होने वाली घरेलू उड़ानों को लेकर रांची का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पूरी तरह से तैयार है।
    इसे लेकर आज परिवहन सचिव, उपायुक्त राँची, एपीडी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, एसडीएम ने तैयारियों का जायजा लिया। वरीय पदाधिकारियों ने एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए की गई व्यवस्था का जायज़ा लिया।
    घरेलू उड़ानों के शुरू होने के बाद हवाई मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं,
    जो निम्न हैं-
    1. यात्रियों को 2 घंटे पहले पहुंचना होगा एयरपोर्ट
    2. एयरपोर्ट पहुंचने से पहले करानी होगी वेब चेक इन
    3. फेस मास्क, हैंड ग्लव्स और आरोग्य सेतु एप के साथ करनी होगी फ्लाइट में एंट्री
    4. यात्रियों को अपना सामान कराना होगा सैनिटाइज
    5.यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग का करना होगा अनुपालन
    6. अपने हाथों को साबुन से धोना या सैनिटाइज करना होगा
    7. यत्र तत्र थूकने और खुली सतह को छूने से करना होगा परहेज
    8. एयरपोर्ट पहुंचने वाले सभी लोगों की जाएगी थर्मल स्क्रीनिंग
    9. किराया देकर टैक्सी सर्विस का यात्री एयरपोर्ट से घर जाने के लिए उठा सकते हैं लाभ
    10. यात्री को एयरपोर्ट से ले जाने के लिए खुद निजी वाहन ड्राइव कर आ सकते हैं एक परिजन
    रांची एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले यात्रियों की मेडिकल जांच की जाएगी। साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग के बाद बॉडी टेंपरेचर नॉर्मल आने पर उन्हें होम क्वॉरेंटाइन किया जाएगा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से यात्रियों के साथ-साथ एयरपोर्ट पर कर्मचारियों के लिए भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
    लॉकडाउन के बाद फिर से शुरू हो रहे घरेलू उड़ानों को लेकर दिल्ली, बेंगलुरु एवं हैदराबाद के लिए विमानों का परिचालन रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से किया जाएगा। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 फ्लाइटों का आगमन होगा और 7 फ्लाइटों का डिपार्चर होगा।
    बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु एवं कोरोनावायरस के संक्रमण को देखते हुए एहतियात के रूप में दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति भी की गई है। सहकारिता प्रसार पदाधिकारी नामकम और कनीय अभियंता मनरेगा लापुंग को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। एयरपोर्ट पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति भी की गई है।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट

    March 14, 2026

    हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत

    March 14, 2026

    झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला
    • झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट
    • हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत
    • दुनिया में बढ़ा युद्ध का खतरा! ईरान-इजराइल तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने दागीं 10 मिसाइलें
    • सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
    • झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.