चतरा: मगध कोल माइंस के बर्बरीक क्रेशर प्लांट के समीप निजी एक कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। जिसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। मृतक तीस वर्षीय सोनू उरांव टंडवा थाना क्षेत्र के देवलगड़ा गांव निवासी जगलाल उरांव का पुत्र था। जबकि गंभीर रूप से घायल तुलसी उरांव इसी गांव के निवासी दुलार उरांव का पुत्र है।
जख्मी युवक को प्राथमिक उपचार के लिए प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर होने के कारण उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। घटना रविवार की रात की है। इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृत युवक का शव अपने कब्जा में करते हुए थाना ले आई। सोमवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों के हवाले कर दिया गया।

