Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या

    March 19, 2026

    झारखंड टेंडर घोटाला: ईडी ने 14 नए इंजीनियरों को बनाया आरोपी

    March 19, 2026

    PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»चतरा से बिहार जा रहा 320 पेटी अवैध शराब जब्त
    झारखण्ड

    चतरा से बिहार जा रहा 320 पेटी अवैध शराब जब्त

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 11, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    चतरा: झारखंड की चतरा जिला पुलिस ने अवैध शराब माफिया के खिलाफ बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। तस्करी के लिए झारखंड से बिहार जा रहा देशी और विदेशी अवैध शराब का बड़ा खेप बरामद किया है। साथ ही साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार करते हुए तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। बरामद शराब में 275 पेटी देशी शराब की 14,300 बोतलें तथा अंग्रेजी शराब की 45 पेटियों में 792 बोतलें शामिल हैं।

    गिरफ्तार तस्करों में हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के तीसरी गांव निवासी स्वर्गीय जागेश्वर राम का पुत्र जयवंत कुमार, स्वर्गीय श्रीदीनानाथ पासवान के पुत्र अमित कुमार और दिगेश्वर राम का पुत्र रंजीत वर्मा का नाम शामिल है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने सदर थाना में पत्रकारों को बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि पिकअप वान संख्या जेएच 02 एजेड-4851 से भारी मात्रा में अवैध शराब का खेप हजारीबाग से चतरा के रास्ते बिहार की ओर जा रहा है।

    पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर थाना पुलिस और उत्पाद विभाग की एक छापेमारी दल का गठन किया। छापेमारी दल के सदस्य सदर थाना क्षेत्र के चतरा-डोभी मार्ग पर स्थित यादव होटल के पास वाहनों की जांच के लिए अभियान चला रहे थे। इसी बीच उपयुक्त नंबर का पिकअप वाहन वहां पहुंचा। टीम के सदस्यों ने वाहन की तलाशी ली, तो भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब की पेटियां मिली। पुलिस के जवानों ने वाहन पर सवार तीनों तस्करों को हिरासत में ले लिया और पिकअप को थाना लाकर पूछताछ शुरू की। एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि तस्कर अवैध शराब को बिहार ले जा रहे थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या

    March 19, 2026

    झारखंड टेंडर घोटाला: ईडी ने 14 नए इंजीनियरों को बनाया आरोपी

    March 19, 2026

    PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या
    • झारखंड टेंडर घोटाला: ईडी ने 14 नए इंजीनियरों को बनाया आरोपी
    • PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता
    • चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त
    • रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात
    • ड्यूटी के दौरान ट्रेन मैनेजर की मौत! देवेंद्र शर्मा को हार्ट अटैक, रेलवे सिस्टम पर उठे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.