Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026

    पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू

    March 25, 2026

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»चिलखारी नरसंहार का नामजद नक्सली को पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार, 20 लोगों की हुई थी गोली मारकर हत्या
    झारखण्ड

    चिलखारी नरसंहार का नामजद नक्सली को पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार, 20 लोगों की हुई थी गोली मारकर हत्या

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 2, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गिरिडीह: चिलखारी नरसंहार का नामजद नक्सली कोल्हा यादव पंद्रह साल बाद पुलिस के हाथ लगा है, और एसएसबी की टीम ने उसे चरकापत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर गांव से उसे गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर चरकापत्थर एसएसबी 16 वीं वाहिनी सी समवाय के अलावे चरकापत्थर और भेलवाघाटी थाना की पुलिस के द्वारा अभियान चलाया गया, तथा नक्सली कोल्हा यादव के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे चरकापत्थर थाना से भेलवाघाटी थाना ले गयी जहां पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया.

    26 अक्टूबर 2007 की रात भाकपा माओवादियों ने गिरिडीह के चिलखारी फुटबॉल मैदान में बीस लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसमें झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरंडी के पुत्र अनूप मरंडी भी शामिल थे. 26 अक्टूबर 2007 को झारखंड बिहार की सीमा पर चिलखारी उर्फ चिलखरियोडीह गांव स्थित उमवि चिलखरियोडीह स्थित मैदान पर तूफान स्पोर्टिंग क्लब चिलखारी की ओर से गांव स्थित मैदान पर तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला चकाई प्रखंड के चाइना स्पोर्टिंग क्लब चडरी और गिरिडीह कालेज के बीच हुआ, जिसमें टाइब्रेकर में चडरी की टीम विजयी रही.

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबूलाल मरांडी के छोटे भाई नुनूलाल मरांडी थे। यात्रा कार्यक्रम के दौरान सोरेन ओपेरा के कलाकारों का कार्यक्रम जारी था। इसी दौरान माओवादियों के एक दस्ते ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर मंच कब्जे में ले लिया। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही पुलिस की वर्दी में आए माओवादी ने मंच पर चढ़कर माइक से नुनुलाल मरांडी को सामने आने की चेतावनी दी और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अगली पंक्ति में बैठे अनूप मरांडी, सुरेश हांसदा, अजय सिन्हा, आयोजक मनोज किस्कू, मुन्ना हेम्ब्रम, चरकू हेम्ब्रम, केदार मरांडी, उस्मान अंसारी, सुशील मरांडी समेत 20 लोगों की इस हमले में मौत हो गई थी।

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026

    कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप

    March 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां
    • पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू
    • रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट
    • कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप
    • बंधु तिर्की समेत 7 आरोपी बरी: जानलेवा हमला केस में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला
    • रांची में बिजली महंगी: JBVNL टैरिफ में 6.12% बढ़ोतरी, जानिए नई दरें
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.