Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या

    March 19, 2026

    झारखंड टेंडर घोटाला: ईडी ने 14 नए इंजीनियरों को बनाया आरोपी

    March 19, 2026

    PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत्त बिजली कर्मचारी के खाते से 63 लाख उड़ाने में जामताड़ा से तीन गिरफ्तार
    झारखण्ड

    छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत्त बिजली कर्मचारी के खाते से 63 लाख उड़ाने में जामताड़ा से तीन गिरफ्तार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 11, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जामताड़ा: छत्तीसगढ़ के रायपुर में रहने वाले विद्युत विभाग से सेवानिवृत्त अशोक कुमार साहू के एसबीआइ के बचत खाते से साइबर ठगों ने 63.33 लाख रुपये उड़ा लिए। छत्तीसगढ़ की पुलिस ने जामताड़ा पुलिस की मदद से नारायणपुर थाना क्षेत्र के मोहलीडीह ग्राम से आरोपित फूल चंद दास, दुलाल दास व अशोक दास को गिरफ्तार किया है। तीनों को रिमांड पर लेने की प्रक्रिया चल रही है। इनकी गिरफ्तारी के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस कई दिन से जामताड़ा में डेरा डाले हुए थी।

    अशोक इसी साल 31 मार्च को हुए थे सेवानिवृत्त, 17 जून से ठगी की शुरुआत

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र निवासी बिजली विभाग से रिटायर परीक्षण पर्यवेक्षक अशोक कुमार साहू से 17 जून 21 से ठगी की शुरुआत की गई। उनके खाते से 63 लाख 33 हजार 439 रुपये 43 दिन में कई ट्रांजेक्शन कर आरोपितों ने निकाले। ठगी की इस वारदात में आरोपितों ने 22 मोबाइल और 221 सिम का प्रयोग कर रकम खाते से उड़ाकर वैलेट में भेजी। अशोक इसी साल 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी जीवन भर की कमाई पर ठगों ने हाथ साफ कर दिया। आरोपितों की लोकेशन जामताड़ा के नारायणपुर मिली। तब सात अधिकारियों की टीम जामताड़ा आई। टीम लीडर इंस्पेक्टर वीरेंद्र चंद्रा ने बताया कि आरोपितों को रिमांड पर छत्तीसगढ़ ले जाएंगे।

    बैंक अधिकारी बनकर किया था अशोक को फोन

    अशोक को ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर फोन किया। बातों में फंसा लिया। कहा कि उनके पुत्र किशोर कुमार साहू का खाता बंद हो गया है। आपके फोन में ओटीपी आएगा, बता दें तो उसे चालू कर दें। उन्होंने ओटीपी बता दिया। बस उनके खाते से रुपये निकाल लिए। इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि इन ठगों के आलीशान मकान हैं। इनका रहन-सहन का स्टैंडर्ड देख हैरान हूं। मालूम हो कि मोहलीडीह गांव से कई साइबर अपराधी पकड़े जा चुके हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या

    March 19, 2026

    झारखंड टेंडर घोटाला: ईडी ने 14 नए इंजीनियरों को बनाया आरोपी

    March 19, 2026

    PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या
    • झारखंड टेंडर घोटाला: ईडी ने 14 नए इंजीनियरों को बनाया आरोपी
    • PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता
    • चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त
    • रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात
    • ड्यूटी के दौरान ट्रेन मैनेजर की मौत! देवेंद्र शर्मा को हार्ट अटैक, रेलवे सिस्टम पर उठे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.