Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»जंगली भालू के हमले से दादा पोता की मौत, पुत्र रिम्स में एडमिट
    झारखण्ड

    जंगली भालू के हमले से दादा पोता की मौत, पुत्र रिम्स में एडमिट

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 21, 2022Updated:April 21, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड के गुमला जिले के भरनो प्रखंड के करंज थाना स्थित अंबेरा गांव में गुरुवार की सुबह छह बजे एक जंगली भालू ने गांव के तीन लोगों पर हमला कर दिया. इसमें ललित किसान (56 वर्ष) व सुभाष किसान (17 वर्ष) की मौत हो गयी. दोनों दादा-पोता थे, जबकि मृतक ललित का पुत्र मंगलेश्वर किसान (32 वर्ष) घायल है. उसका इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है. घटना की सूचना पर विधायक जिग्गा सुसारन होरो व गुमला डीएफओ श्रीकांत रिम्स (रांची) पहुंचे, जहां पीड़ित परिवार से मिले और इलाज की उचित व्यवस्था करायी.

    खेत में गये थे काम करने

    जानकारी के अनुसार मृतक ललित किसान अपने बेटे मंगलेश्वर व पोता सुभाष को लेकर पहाड़ के पास स्थित अपने खेत में काम करने गया था. इस दौरान पहाड़ से एक जंगली भालू निकला और ललित किसान पर हमला कर दिया. उसे बचाने गये बेटे व पोते को भी भालू ने घायल कर दिया. काफी देर तक उन लोगों ने भालू से सामना किया. फिर भालू जंगल में भाग गया. तीन लोगों पर भालू द्वारा हमले की सूचना पर गांव के लोग व परिजन घटनास्थल पहुंचे. सभी को खटिया पर लादकर अस्पताल लाया जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में ललित की मौत हो गयी, जबकि रिम्स में सुभाष की मौत हो गयी.

    चार-चार लाख रुपये मुआवजा

    घटना की सूचना पर विधायक जिग्गा सुसारन होरो व गुमला डीएफओ श्रीकांत रिम्स (रांची) पहुंचे, जहां पीड़ित परिवार से मिले. अंतिम संस्कार के लिए तत्काल वन विभाग ने 20 हजार रुपये दिये. कागजी प्रक्रिया के बाद मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये व घायल के इलाज के लिए दो लाख रुपये दिया जायेगा. मृतक ललित व सुभाष झामुमो के युवा प्रखंड अध्यक्ष गुडविन सत्येंद्र किसान के दादा व भाई थे.

    आधा घंटा तक भालू से लड़े, लेकिन हार गयीं दो जिंदगियां

    भरनो प्रखंड के अंबेरा गांव के पहाड़ में एक भालू से दादा, बेटा व पोता आधा घंटा तक लड़े, परंतु भालू के जोरदार हमले से घायल दो लोग अपनी जिंदगी की जंग हार गये. दादा ललित किसान की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि पोता सुभाष किसान की रांची रिम्स में मौत हुई. भालू ने दोनों के शरीर को बुरी तरह नोच डाला था. यहां तक कि सिर को बुरी तरह जख्मी कर दिया था. वहीं मंगलेश्वर किसान अभी भी जीवन व मौत से लड़ रहा है. उसका इलाज रिम्स में चल रहा है. सिसई विधानसभा के झामुमो विधायक जिग्गा सुसारन होरो व गुमला के डीएफओ श्रीकांत घटना की सूचना पर रिम्स पहुंचकर घायल मंगलेश्वर के इलाज की समुचित व्यवस्था करायी.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत
    • ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी
    • सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.