जमशेदपुर: बिरसा नगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 6 निवासी 23 वर्षीय मिनिमय पॉल ने मंगलवार अपने कमरे में चुनरी के सहारे फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जबकि जानकारी पाकर परिजन उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पति की मौत होने से पत्नी सदमे में आ गई। जिसे देखकर परिजन बिलक बिलक कर रोने लगे।
मामले में बताया जा रहा है कि मृतक मिनिमय शादी शुदा था और उसका एक साल का बच्चा भी है। वह मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण पोषण करता था। घटना के समय परिवार के लोग घर पर ही थे। इसी बीच उसने फांसी क्यों लगाई, इसका खुलासा नहीं हो सका है। वहीं मामले में थाना प्रभारी तरुण कुमार ने कहा कि मिनिमय को जब अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया तब परिजनों ने उन्हें फोन कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे अस्पताल के शीतगृह में रखवा दिया। शव का पोस्टमार्टम बुधवार एमजीएम मेडिकल कॉलेज में होगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

