जमशेदपुर: एमजीएम थाना अंतर्गत चौक स्थित सुमन होटल में बुधवार को अचानक आग लग गई। जिसकी जानकारी आस-पास के लोगों को होटल से धुआं निकलता देख कर हुआ। जिसके बाद इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना पाकर तत्काल दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आगलगी का कारण शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है। मामले में बताया जा रहा है कि अगर घटना के समय आस-पड़ोस के लोग सतर्क नहीं होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। जबकि होटल के साथ-साथ आस-पास रहने वाले लोग घटना के बाद खुद ही बाहर निकलकर आग बुझाने में जुट गए। वहीं दमकल विभाग का कहना है कि घटना शार्ट-सर्किट के कारण ही घटी है। घटना में होटल को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। साथ ही घटना की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की।

