जमशेदपुर: परसुडीह थाना अंतर्गत कीताडीह ग्वाला पट्टी निवासी 30 वर्षीय विरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को अपने घर पर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की जानकारी परिजनों को सुबह तब मिली जब वह देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। जिसके बाद परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ था। जिसके बाद पड़ोसियों के साथ-साथ घटना की जानकारी संबंधित थाने को दी।मामले में पुलिस का कहना है कि परिजनों ने बताया कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी और इससे पहले भी वह इस तरह की हरकत कर चुका था।
जबकि परिजनों का कहना है कि आधी रात तक वह सही हालत में था और उसके बाद ही उसने फांसी लगाई होगी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

