सोनारी थाना क्षेत्र के रूपनगर में रहने वाली 70 साल की एक बुजुर्ग महिला से उसी के बेटे के साले ने दुष्कर्म किया। घटना शुक्रवार देर रात की है। इस मामले में पीड़िता ने थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने रविवार की सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
बुजुर्ग महिला रुपनगर में एक झोपड़ीनुमा घर में अपने पोता के साथ रहती है। बीमारी से पीड़िता के पुत्र और बहू का निधन हो चुका है। आरोपी पीड़िता के घर आना जाना करता था। शुक्रवार की रात भी आरोपी पीड़िता के घर गया था। जहां नशे में उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी अपने घर वापस चला गया। शनिवार की शाम पीड़िता ने थाना पहुंच आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
डीएसपी हेड क्वार्टर टू कमल किशोर ने बताया- आरोपी पीड़िता के पुत्र का साला है। आरोपी का पीड़िता के घर आना-जाना था। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे आरोपी ने पीड़िता के घर में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

