जमशेदपुर : एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच 33 पलासबनी गांव के पास शनिवार की सुबह लगभग 11:30 बजे कार की चपेट में आकर 70 वर्षीय वृद्धा दुलारी मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद परिजन उसे लेकर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मामले में मृतक के बेटे कृपा मुर्मू ने कहा कि उसकी मां सुबह मामी से के घर गई थी। जहां से लौटते समय वह नेशनल हाईवे 33 स्थित मेन रोड को पार कर रही थी। इसी दौरान घाटशिला की तरफ से नीले रंग की तेज रफ्तार कार जमशेदपुर की तरफ जा रही थी। उसी कार ने मां को टक्कर मार दी। जिससे मां की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। फिलहाल पुलिस कार का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

