झारखंड के जमशेदपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हत्या करने के बाद शव को बैग में लेकर आरोपी पूरा शहर में घूमता रहा। बीच-बीच में परिजनों को वाट्सएप के जरिए मैसेज भेजता रहा। परिजनों की सूचना देने पर पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। उसके पास से ही शव बरामद किया गया है।
बताया जाता है कि साकची थाना अंतर्गत काशीडीह काली मंदिर के पास रहने बाले धर्मेंद्र सिंह की हत्या गुरुवार देर रात हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी हत्यारा शव को बैग में रखकर पहले पूरे शहर में घूमता रहा। परिजनों को मैसेज भेजकर अपहरण का दावा करता रहा। पीड़ित परिवार से 50 लाख रुपये की मांग की गई। हत्या करने वाले ने धर्मेंद्र के बेटे को धमकी दी। हत्या करने का आरोप टाटा स्टील कर्मचारी विश्वजीत प्रधान पर लगा है। कदमा पुलिस ने आरोपी को कदमा मैरीन ड्राइव से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने एक नई कहानी बताई है। इसकी जांच हो रही है।
50 लाख रुपए की मांग की थी
बेटे ने बताया, ‘पिता गुरुवार की दोपहर घर से निकले। वह शाम तक घर नहीं लौटे। पहले पिता से दो बार बात हुई। फिर मोबाइल बंद हो गया। दोबारा मोबाइल ऑन हुआ। वह बार-बार पिता को काॅल करता रहा। इस बीच उसे फोन कर पिता के अपहरण का मैसेज मिला। पिता को छोड़ने के बदले 50 लाख रुपए लेकर आने के लिए कहा गया। इसके बाद परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
जमशेदपुर के SSP डा. एम तामिल वाणन ने बताया कि गुरुवार की शाम छह बजे धमेंद्र के बेटे ने पुलिस को पिता के अपहरण की सूचना दी। इस पर कार्रवाई करते हुए अपराधी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम का गठन किया गया। पहले अपराधी पैसे के लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों में बुलाता रहा लेकिन वह कहीं नहीं पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने शहर में चारो तरफ नाकाबंदी कर जांच शुरू की। कदमा पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने आरोपी की कार को रोका। जांच करने पर कार के अंदर से शव बरामद किया गया।
पूछताछ के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी दावा कर रहा है कि धर्मेंद्र गुरुवार की दोपहर एक लड़की को लेकर आए थे। इस दौरान वह घर में अकेला था। थोड़ी देर बाद दो युवक आ गए। युवकों के साथ धर्मेंंद्र की मारपीट हुई। इसमें उनकी मौत हो गई। बताया कि मारपीट करने वाले युवकों में से एक लड़की का पति था। धर्मेंद्र की मौत के बाद वह शव को ठिकाने लगाने के लिए अपनी कार में लेकर इधर-उधर घूम रहा था।
पहले सामने आई कहानी में आया नया ट्विस्ट
हत्या की इस सनसनीखेज वारदात के बाद पहले सामने आई कहानी में अब नया ट्विस्ट आ गया है। पहले बेटे ने कुछ लोगों से दावा किया था कि उसके पिता ब्याज पर पैसा देते थे। विश्वजीत ने उनसे ब्याज पर 5 लाख रुपए कर्ज लिया था। इसके बदले वह प्रतिमाह 3 फीसदी के हिसाब से ब्याज देता था। कुछ दिन पहले उसने पापा से 50 लाख रुपए की मांग की थी। तब पापा ने कहा था कि 25 लाख रुपए दे सकते हैं। इस बीच कल शाम से पिता गायब हो गए। इसके बाद आरोपी ने परिवार से 50 लाख रुपये मांगे। पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी दी। बेटे ने बताया था कि ‘पिता की हत्या करने वाले शख्स ने वीडियो कॉल कर बताया कि धर्मेंद्र की हत्या कर दिया हूं। वह अपनी कार में शव को रखकर पूरे शहर में घूम रहा था। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

