Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»जमशेदपुर MGM में गर्भवती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो लेबर रूम से बाहर किया, स्ट्रेचर पर तड़प-तड़प कर मौत
    झारखण्ड

    जमशेदपुर MGM में गर्भवती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो लेबर रूम से बाहर किया, स्ट्रेचर पर तड़प-तड़प कर मौत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 10, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जमशेदपुर :झारखंड के जमशेदपुर में धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टरों की लापरवाही ने गर्भवती की जान ले ली। महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लेबर रूम के बाहर रविवार को पूजा देवी की प्रसव पीड़ा से तड़प कर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लेबर रूम में एडमिट गर्भवती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर डॉक्टर और पारा मेडिकल स्टॉफ ने उसे बाहर कर दिया। इस बीच गर्भवती प्रसव पीड़ा से तड़पती रही। उसके माता-पिता, पति समेत अन्य परिजन इलाज करने के लिए डॉक्टर्स, पारा मेडिकल स्टॉफ से गुहार लगाते रहे, पर किसी का दिल नहीं पसीजा।

    गर्भवती की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर, नर्स व अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके बाद साकची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया तब जाकर मामला शांत हुआ। पूजा के पिता दिनेश प्रसाद रजक ने बताया, ‘बेटी को सही समय पर इलाज नहीं मिल सका। इस कारण उसकी मौत हुई। ​​​

    कुछ ऐसा था पूरा मामला

    टेल्को लक्ष्मी नगर निवासी दिनेश प्रसाद रजक ने बताया, ‘रविवार सुबह आठ बजे बेटी पूजा देवी (23) को प्रसव पीड़ा होने पर उसे अस्पताल के महिला एवं प्रसूति रोग विभाग में दिखाया। इस दौरान डॉक्टरों ने देखा और भर्ती कर दिया। ब्लड बैंक से खून लाने के लिए कहा। परिजन खून लेकर आ गए। इस बीच महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके बाद डॉक्टर मरीज को छोड़कर गायब हो गए। लेबर रूम से बाहर कर दिया। बेटी बाहर पड़े बेड पर तड़पती रही। उसका दर्द देखकर परिवार के लोग कई बार डॉक्टरों को बुलाने के लिए गए, लेकिन ड्यूटी पर कोई नहीं था। ड्यूटी पर तैनात नर्सों को समस्या बताई तो उन्होंने कहा कि कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसलिए मरीज को बाहर रखा गया है। दोपहर में डॉक्टर आए। इसके बाद सर्जरी करने की बात कहीं गई। ऑपरेशन थिएटर ले जाने की तैयारी की जा रही थी। इस बीच उसकी मौत हो गई।’

    अस्पताल प्रबंधन की ओर से दावा- लापरवाही नहीं हुई

    गर्भवती के इलाज में कोई लापरवाही नहीं हुई है। मरीज पहले से एनीमिक थी। उसे पहला बच्चा ऑपरेशन से ही हुआ था। डॉक्टरों ने देखने के बाद ही उसे भर्ती किया। इसके बाद उसकी कोरोना जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। फिर कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए उसे अन्य मरीजों से अलग कर आवश्यक तैयारी के बाद उसे ओटी में ले जाया गया। इस दौरान उसकी सांस तेज गति से फूलने लगी। पल्स भी गिरने लगा। हालांकि डॉक्टरों ने उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन नहीं बचा सके।
    – डा. नकुल प्रसाद चौधरी, उपाधीक्षक, MGM

    थाने के बाहर धरने पर बैठा पीड़ित परिवार
    सोमवार को पीड़ित परिवार के लोग मुआवजे की मांग को लेकर साकची थाने के समक्ष धरने पर बैठ गए। गर्भवती महिला और उसके बच्चे की मौत के लिए दोषी चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इसके अलावा पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग रखी गई। साकची पुलिस की ओर से आश्वासन दिया गया कि वह इस मामले में जांच कर उचित कार्रवाई करेगी। इसके बाद लोग वापस लौटे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत
    • ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी
    • सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.