रांची: झारखंड में सामान्य रूप से मानसून (Monsoon 2021) सक्रिय है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो 24 और 25 जुलाई को अधिक बारिश नहीं होगी. 26 जुलाई को बारिश होगी और 27 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है. 28 जुलाई से मौसम साफ होगा.
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि आज शनिवार 24 जुलाई और 25 जुलाई को झारखंड में कहीं भी बहुत अधिक बारिश नहीं होगी. 26 जुलाई से राज्य के करीब-करीब सभी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. वहीं 27 जुलाई को राज्य के उत्तरी तथा मध्य भाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. 28 जुलाई से मौसम साफ हो सकता है.
झारखंड में 24 जुलाई से लेकर 27 जुलाई तक बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 27 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है. आपको बता दें कि 28 जुलाई से मौसम साफ होने की उम्मीद है. झारखंड में मानसून सामान्य रूप से सक्रिय है. शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में हल्के से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश हुई. राजधानी रांची में ही करीब दो घंटे तक जबरदस्त बारिश हुई. दो घंटे में करीब 35 मिमी बारिश हुई.
राजधानी रांची में शुक्रवार को सुबह से ही हल्की बारिश हो रही थी. आकाश में बादल छाये रहने तथा हल्की बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आयी. राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा.

