जामताड़ा जिले के पबिया इलाके में सोमवार को ग्रामीण मजदूर की मौत के विरोध में प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतर गए। ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे हैं। रविवार की रात आठ बजे गोविंदपुर-साहिबगंज नेशनल हाईवे के अंतर्गत नारायणपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर में मिथुन राय पिता स्व दौलत राय को अज्ञात बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक मिथुन राय अपने अन्य साथी के साथ रायडीह से मजदूरी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर से कुछ ही दूरी पर यह हादसा हुआ।बोलेरो वाहन चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। मजदूर को जामताड़ा सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
सोमवार की दोपहर 12 बजे जैसे ही शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। परिवार व लोगों का आक्रोश बढ़ गया। ग्रामीण लाश को हाईवे पर रखकर मुआवजे की मांग करने लगे। इसमें परिजन के साथ-साथ् आसपास के ग्रामीण शामिल रहे। पत्नी चांदनी देवी बताया कि पति शाम को मजदूरी के लिए कर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। मरने वाले व्यक्ति का 8 साल का बेटा और 4 साल की बेटी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाकर प्रदर्शन खत्म कराने का प्रयास किया।

