Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त

    March 19, 2026

    Assam Election 2026: CM हिमंत बिस्वा सरमा फिर लड़ेंगे चुनाव! BJP की पहली लिस्ट में बड़े नाम शामिल

    March 19, 2026

    त्योहारों से पहले CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन! ईद, सरहुल-रामनवमी पर सख्त निर्देश

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»जिला अध्यक्षों के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक
    झारखण्ड

    जिला अध्यक्षों के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 11, 2021No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    रांची: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्षों की पहली बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम एवं कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो व शहज़ादा अनवर भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
    बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि मैं सर्वप्रथम केन्द्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करता हूॅं, जिन्होंने मेरे जैसे कार्यकर्ता को संगठन के लिए काम करने का एक सुनहरा अवसर दिया है। अब हमें टीम भावना के साथ पूरी मेहनत और कर्त्तव्यनिष्ठा के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए दिन-रात एक करके काम करना पड़ेगा। कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय सोनिया गॉंधी जी, राहुल गांधी जी एवं झारखण्ड प्रभारी आर पी एन सिंह जी का निर्देश है कि कार्यकर्ताओं की सुननी है। ये आपसभी कार्यकर्ता मित्रों की अथक मेहनत का प्रतिफल है कि प्रदेश में कांग्रेस के मजबूत सहयोग के साथ सरकार चल रही है। हमारी दोहरी जिम्मेवारी बनती है, एक तरफ सरकार के द्वारा जनहित मे चलायी जा रही योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता को मिले, इसकी भी निगरानी करनी है। साथ हीं साथ सांगठनिक स्तर पर पार्टी की विचारधारा के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगोें को जोड़ने का प्रयास करना है। मेरा प्रयास होगा कि सम्बद्ध जिलों में सरकारी कार्यक्रमों में अधिकारियों के द्वारा जिलाध्यक्षों को उचित सम्मान मिले। जिलाध्यक्षों की सहमति से हीं पार्टी में लोगों को जोड़ा जायेगा। पार्टी गतिविधियों की जानकारी और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद के दृष्टिकोण से हमें सोशल मीडिया प्लेटफार्म का भी खुलकर उपयोग करना चाहिए। ज़िला कांग्रेस कमिटी का अपना बैंक खाता होना चाहिए, इस हेतु जिलाध्यक्ष कार्रवाई करें।
    बैठक को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि एक समय था जब जिलाध्यक्षों के पीछे विधायक – सांसद घूमते थे। हमें संगठन को वापस उसी बुलन्दी पर पहुंचाना है। इस बात का विशेष ख्याल रहे कि संगठन में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का माहौल न बने। कार्यक्रम का आयोजन में प्राथमिकता उसी स्थान को मिले, जहां से संगठन को मजबूती मिलेगी। हमें उस लोकोक्ति पैर रखकर चादर फैलाने को सत्य बनाना है।
    बैठक को सम्बोधित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि मन के हारे हार, मन के जीते जीत। आप जिला के अध्यक्ष है, आपको एक्शन में आने की जरूरत है। थोड़ा नरम, थोड़ा गरम के सिद्धांत को अपनाकर संगठन के माध्यम से जनहित के कामों को धरातल पर उतारना है।
    कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी झारखण्ड प्रभारी आर पी एन सिंह जी ने श्री राजेश ठाकुर जी को प्रदेश की कमान सौंप कर कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है आप लोग भी जिले के कप्तान हैं हम सभी एक हीं नाव के सवार हैं जिसके खेवनहार श्री राजेश ठाकुर जी हैं उन्हें ताकत देने की जरूरत है। ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस पार्टी गंभीर है इसे लागू करने की दिशा में सरकारी प्रयास में गति देने के लिए हम कृत-संकल्पित हैं  इस बात से आप जिले के लोगों को अवगत करवाएं ।
    बैठक को सम्बोधित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि सारी चीजें सरकार के भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती है। जिलाध्यक्षों की सीधे जवाबदेही जनता के प्रति है। जनहित के मुद्दों अगर सरकार का निर्णय भी प्रतिकूल हो, तो संगठन उसके खिलाफ भी मुखर होगी।
    बैठक को सम्बोधित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी ने अनुभवी नेताओं की नई टीम बनायी है, मैं पार्टी नेतृत्व का आभारी हूॅं। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में एक नया अध्याय लिखा जायेगा। आदरणीय राहुल गॉंधी जी जिस गंभीरता से केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ मुखरता से संघर्ष कर रहे हैं, उसी गंभीरता से हमें भी जन मुद्दों के सवालों को लेकर आवाज उठाने की जरूरत है।
    आज की बैठक में सभी जिलाध्यक्षों के द्वारा संगठन की अधतन स्थिति से प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराते हुए जिला एवं प्रखंड अध्यक्षों की सूची को सौंपा। ज़िला संगठन द्वारा विगत दिनों किये गए विस्तृत प्रतिवेदन भी प्रदेश कमिटी भी जिलाध्यक्षों को सौंपा गया । साथ ही साथ जिले में चल रहे सदस्यता अभियान भी विचार मंथन किया गया और अभियान को गति देने की बात कही गयी ।
    सम्यक विचारोपरांत सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की महीने में एक बार ज़िला समिति की विस्तारित बैठक आवश्यक रूप से आयोजित हो।
    बैठक में जिलाध्यक्षों में सर्वश्री सुरेश बैठा, संजय पाण्डें, साबिर खान, सुखेर भगत, रोशन बरवा, अनूप केशरी, रामकृष्ण चौधरी, अवधेश कुमार सिंह, नरेश वर्मा, प्रमोद कुमार दूबे, मुन्ना पासवान, कमाल शहजादा, ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, शंकर प्रजापति, रवीन्द्र कुमार वर्मा, मंजूर अंसारी, मनोज सहाय पिंकू, जैश रंजन पाठक उर्फ बिटटू, अरविन्द कुमार तूफानी, मुनेश्वर उरॉंव, विजय खां, अम्बर राय चौधरी, के0 रंजन बोयपाई, छोटेराय किस्कु, श्यामल किशोर सिंह, अनुकूल चन्द्र मिश्रा, दिनेश यादव, मुन्नम संजय एवं उदय लखमानी उपस्थित थे।
    बैठक का धन्यवाद ज्ञापन कार्यालय प्रभारी अमूल्य नीरज खलखो ने किया।
    आज की बैठक में मीडिया की व्यवस्था को देखने के लिए प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, शमशेर आलम, राकेश सिन्हा, डॉ0 एम0 तौसीफ, कुमार राजा एवं डॉ0 राकेश किरण महतो उपस्थित थे।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त

    March 19, 2026

    त्योहारों से पहले CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन! ईद, सरहुल-रामनवमी पर सख्त निर्देश

    March 19, 2026

    रांची को मिला नया डिप्टी मेयर, वार्ड 31 के नीरज कुमार को मिली जिम्मेदारी

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त
    • Assam Election 2026: CM हिमंत बिस्वा सरमा फिर लड़ेंगे चुनाव! BJP की पहली लिस्ट में बड़े नाम शामिल
    • त्योहारों से पहले CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन! ईद, सरहुल-रामनवमी पर सख्त निर्देश
    • रांची को मिला नया डिप्टी मेयर, वार्ड 31 के नीरज कुमार को मिली जिम्मेदारी
    • बड़ा फैसला! रांची के सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटी बनेंगे Tobacco Free, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
    • झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.