Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

    March 18, 2026

    चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त

    March 18, 2026

    रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»जैक 12वीं के परिणाम घोषित, तीनों संकायों के नतीजे आए
    झारखण्ड

    जैक 12वीं के परिणाम घोषित, तीनों संकायों के नतीजे आए

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 30, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने परिणाम जारी किए। बता दें कि तीनों संकायों का रिजल्ट जारी किया गया। साइंस में 86.89 प्रतिशत, कला में 90.71 तथा वाणिज्य में 90.33 प्रतिशत छात्र सफल रहे हैं। साइंस में कुल 88145 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें प्रथम 56445, द्वितीय 19927 व 218 तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह कला में कुल 209234 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इसमें से प्रथम 52177, द्वितीय 117245 व 20379 छात्र तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कॉमर्स में कुल 33677 विद्यार्थियों में से 19951 प्रथम,  9987 द्वितीय व 484 तृतीय स्थान पर रहे।

    इससे पहले जैक की ओर से दसवीं के परिणाम जारी किया जा चुका है। कोरोना महामरी की वजह से इस बार परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी थी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) 12वीं में करीब 3.3 लाख बच्चे शामिल हैं। इससे पहले कल यह जनाकारी मिली थी कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानि जैक की ओर से 12वीं का परिणाम अगले 20 घंटे में जारी कर दिया जाएगा। काउंसिल की ओर से बताया गया है कि 30 जुलाई को परिणाम जारी करने के लिए पूरी तैयारी की गई है। मैट्रिक के परिणाम जारी होने के बाद 12वीं के छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस बार कोरोना वायरस संक्रमण के कारण परीक्षा नहीं ली गई है। 11वीं के परीक्षा परिणाम के मूल्‍यांकन के आधार पर रिजल्‍ट जारी किया जा रहा है। आज गुरुवार को 10वीं कक्षा का रिजल्‍ट जारी किया गया है।

    जैक 12वी का रिजल्ट। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने रिजल्ट किया जारी। आर्ट्स, साइंस और कामर्स का रिजल्ट। 11 वी का 80 प्रतिशत और 20 प्रतिशत इंटरनल।

    साइंस : 88145 विद्यार्थी।, प्रथम 56445, 64 प्रतिशत द्वितीय।19927। 218 तृतीय। 86.89 रिजल्ट।

    आर्ट्स: 209234 विद्यार्थी। प्रथम 52177, द्वितीय 117245, तृतीय 20379। 90.71 प्रतिशत

    कामर्स : 33677 विद्यार्थी, 19951 प्रथम। 9987 द्वितीय। 484 तृतीय। 90.33 प्रतिशत।

    जैक दसवीं के रिजल्ट में रांची से लड़कियों ने मारी बाजी

    इससे पहले जैक ने दसवीं के रिजल्ट जारी किया, जसिमें रांची जिले से लड़कियों का दबदबा रहा। जिले से टॉप टेन में 25 छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया है। इनमें 13 लड़कियां और 12 लड़के शामिल हैं। टॉपरों में पहला स्थान मुरी के छात्रों का रहा। इनमें पहला स्थान प्रोप आरटीसी पब्लिक स्कूल मुरी के शुभम कुमार महतो और कृष्णा सिंह मुरा को मिला है। इन दोनों ने जिले से सर्वाधिक 97.4 प्रतिशत अंक लाए हैं। इसके बाद इसी स्कूल से रोशन कुमार को 96.8 प्रतिशत के साथ जिले में दूसरा स्थान लाया है। तीसरे स्थान पर कार्मेल गर्ल्स हाई स्कूल रांची की शारदा कुमारी रही। उसे कुल 95.8 प्रतिशत अंक मिला है।

    शहरी क्षेत्र से 16 छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन् किया

    टॉप 11 की बात की जाए तो इसमें शहरी क्षेत्र के बच्चाें ने शानदार प्रदर्शन किया है। इनमें राजधानी के 14 स्कूलों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिसमें कार्मेल गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा ने पूरे जिले में तीसरा स्थान लाया है। जबकि अन्य राजधानी के स्कूलों में उर्सुलाईन कांवेंट गर्ल्स हाई स्कूल की पांच छात्राओं ने टॉप 11 में जगह बनायी है। इसके अलावा जीपीबीएस विद्या मंदिर मोरहाबादी, आदर्श विद्या मंदिर तिरिल, मारवाड़ी प्लस टू हाई स्कूल, संत जॉन हाई स्कूल, बाल गोविंद हाई स्कूल तेतरीटोला, हाई स्कूल राहे, संत इनिगो हाई स्कूल के नाम शामल है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

    March 18, 2026

    चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त

    March 18, 2026

    रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता
    • चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त
    • रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात
    • ड्यूटी के दौरान ट्रेन मैनेजर की मौत! देवेंद्र शर्मा को हार्ट अटैक, रेलवे सिस्टम पर उठे सवाल
    • धनबाद नगर निगम में नई सरकार! मेयर संजीव सिंह की एंट्री, पानी संकट पर पहला फोकस
    • धनबाद में 80 फीट गहरी खदान में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.