रांची: झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे रांची दौरे पर रहे एयरपोर्ट पर उतरते ही मीडिया से मुखातिब हुए उन्होंने मुख्यमंत्री को निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गए नोटिस पर कहा नोटिस कानूनी प्रकिर्या है पूछताछ है कानून अपना काम कर रही है मुझे विश्वास है जो भी निर्णय हो स्वीकार होगा इससे गठबंधन या सरकार को किसी तरह का खतरा नहीं है यह भ्रामक प्रचार किया जा रहा है देश में जहां जहां गैर भाजपाई सरकार है वहां मुहिम चली हुई है कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनकर आए सरकार तो कैसे अस्थिर किया जाए यदि वह गरीब आदिवासियों के लिए काम कर रही है तो उसे कैसे रोका जा सके आज पूरे देश में जिस तरह से अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है महंगाई बढ़ रही है केंद्र सरकार इसमें विफल रही है अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के नए नए मुद्दे रोज लाए जा रहे हैं मुझे पूर्ण विश्वास है न्यायपालिका पर मुझे विश्वास है कांग्रेस पार्टी पर अपने सभी गठबंधन पर विश्वास है बीजेपी का जो तंत्र चल रहा है वह कभी कामयाब नहीं होगी गठबंधन की सरकार झारखंड में मजबूती से 5 वर्ष पूरा करेगी और राज्य की जनता का आकांक्षाओं पर खरा उतरेगी वही कांग्रेस के विधायकों पर कहा कांग्रेस के विधायक पूर्ण रूप से एकजुट है मजबूती के साथ खड़े हैं आप सब ने देखा होगा जिस तरीके से जब जब भी प्रोग्राम चलाए गए हैं उसमें कांग्रेस विधायक पूरी निष्ठा के साथ पूरी प्रमाणिकता के साथ गठबंधन के साथ और कांग्रेस के हर कार्यक्रम के साथ खड़े नजर आए हैं

