Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

    March 18, 2026

    चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त

    March 18, 2026

    रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखंड के देवघर में फोन-पे पर कैशबैक का झांसा देकर करते थे ठगी
    झारखण्ड

    झारखंड के देवघर में फोन-पे पर कैशबैक का झांसा देकर करते थे ठगी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 24, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    देवघर: साइबर थाने की पुलिस ने तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर साइबर ठगी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने छापामारी कर इनके पास से 15 मोबाइल समेत 22 सिमकार्ड व एक एटीएम कार्ड बरामद किया.

    साइबर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर करौं थाना क्षेत्र के बदिया सहित मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के लहरजोरी बड़बाद, मधुपुर थाना क्षेत्र के मिसरना व कुंडा थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव में छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान फोन-पे  में कैशबैक का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया. ये जानकारी साइबर थाना द्वारा दी गयी.

    गिरफ्तार साइबर आरोपियों  में करौं थाना क्षेत्र के बदिया गांव निवासी शौकत अंसारी, मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के लहरजोरी बड़बाद निवासी अफसर अंसारी, मधुपुर के मिसरना गांव निवासी बलराम मंडल, गौतम मंडल व कुंडा थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव निवासी मुन्ना दास शामिल हैं. इनलोगों के पास से छापामारी टीम ने 15 मोबाइल सहित 22 सिमकार्ड  व एक एटीएम कार्ड बरामद किया.

    पूछताछ में इन साइबर आरोपियों ने पुलिस को बताया कि साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं. फोन-पे ग्राहक  को कैशबैक का झांसा देकर विभिन्न इ-वॉलेट पे यू मनी , फ्री चार्ज  से ठगी करते हैं. ये साइबर अपराधी फर्जी बैंक अधिकारी  बनकर लोगों को फोन करते हैं और उन्हें एटीएम बंद होने का झांसा देकर ठगी करते हैं. इसके अलावा केवाइसी अपडेट  कराने के नाम पर भी ठगी की जाती है. फोन-पे, पेटीएम में पीड़ित का एटीएम नंबर जोड़कर एड मनी कर ओटीपी प्राप्त करते हैं और साइबर ठगी करते हैं. टीम व्यूवर व क्विक सपोर्ट जैसे रिमोट एक्सेस एप इंस्टॉल कराकर झांसे से ग्राहकों को फोन कर ओटीपी प्राप्त कर साइबर ठगी करते हैं.

    पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. वहीं आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल में साइबर अपराध से सबंधित काफी साक्ष्य मिले हैं, जिसे खंगाला जा रहा है. यह छापामारी साइबर थाने की पुलिस ने एसपी धनंजय कुमार सिंह के निर्देश पर की. साइबर डीएसपी नेहा बाला के नेतृत्व में गठित छापामारी टीम में साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुधीर कुमार पोद्दार, संगीता कुमारी, एसआइ रूपेश कुमार, अघनु मुंडा, रमेश मुंडा, पंकज कुमार निषाद, रमेश मुंडा, संगीता कुमारी रजवार, अतीश कुमार, अमित कुमार, स्वरूप भंडारी, अवधेश बाड़ा के अलावा सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

    March 18, 2026

    चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त

    March 18, 2026

    रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता
    • चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त
    • रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात
    • ड्यूटी के दौरान ट्रेन मैनेजर की मौत! देवेंद्र शर्मा को हार्ट अटैक, रेलवे सिस्टम पर उठे सवाल
    • धनबाद नगर निगम में नई सरकार! मेयर संजीव सिंह की एंट्री, पानी संकट पर पहला फोकस
    • धनबाद में 80 फीट गहरी खदान में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.