रांची: झारखंड के संताल के यात्रियों के लिए खुशखबरी है. अब ट्रेन में सफर करने में उन्हें और आसानी होगी. रेलवे ने 7 अगस्त से रोजाना जसीडीह दुमका ट्रेन को चलाने की अनुमति दे दी है. ये पैसेंजर ट्रेन अब डेमू बनकर चलेगी. ट्रेन का नंबर भी बदल गया है.
झारखंड में जसीडीह से दुमका के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन अब रविवार को चलेगी. रेलवे ने इसकी अनुमति दे दी है. 7 अगस्त से ये ट्रेन सातों दिन चलेगी. आपको बता दें कि पहले सप्ताह में ये ट्रेन छह दिन ही चलती थी. अब रेलवे द्वारा इसे पैसेंजर की जगह डेमू बनाकर चलाया जायेगा.
जसीडीह से दुमका के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन अब डेमू बनकर चलेगी. इतना ही नहीं, ट्रेन का नंबर भी बदल गया है. हफ्ते में सातों दिन चलने से संताल के लोगों को यात्रा करने में सहूलियत होगी. पहले रविवार को ट्रेन नहीं चलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी होती थी. अब उन्हें इससे राहत मिलेगी. पैसेंजर को डेमू बनाकर चलाने के साथ ही नंबर भी बदल गया है, लेकिन समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है. टाइम टेबल पहले की तरह ही रहेगा.
53551 दुमका-जसीडीह पैसेंजर अब 73481 दुमका-जसीडीह डेमू हो गया है. 53552 जसीडीह-दुमका पैसेंजर अब 73482 जसीडीह-दुमका डेमू हो गया है. 53555 दुमका-जसीडीह पैसेंजर अब 73483 दुमका-जसीडीह डेमू हो गया है. 53554 जसीडीह-दुमका पैसेंजर अब 73484 जसीडीह-दुमका डेमू के रूप में चलेगी.

