Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखंड के 21 जिलों में वोटिंग समाप्त, पहले चरण में आज 9819 सीटों पर हुआ मतदान
    झारखण्ड

    झारखंड के 21 जिलों में वोटिंग समाप्त, पहले चरण में आज 9819 सीटों पर हुआ मतदान

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 14, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    त्रिस्तरीय झारखंड पंचायत चुनाव के पहले चरण की 9819 सीटों पर शनिवार को राज्‍य के 21 जिलों में मतदान संपन्न हो गया है। इस चरण में 52 लाख 22 हजार 815 मतदाता शामिल थे। लोकतंत्र के इस महापर्व में 14,079 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक हुआ। शाम तीन बजे तक मतदान केंद्रों पर कतार में लगे सभी मतदाताओं को मतदान का अवसर प्राप्त हुआ। मतदान बैलेट बाक्स के माध्यम से हुआ।

    पहले चरण की 9,819 सीटों पर पड़ रहे वोट, 30,221 उम्मीदवारों का तय होगा भाग्य

    आज हुए मतदान में 30 हजार 221 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा, जिनमें 17,437 महिला उम्मीदवार हैं। इस चरण की कुल 9,819 सीटों में 5,057 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इस चरण में पड़े मतों की गणना 17 मई को होगी। पहले चरण में कोडरमा, जामताड़ा व खूंटी को छोड़कर शेष 21 जिलों के 72 प्रखंडों के 1,117 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है। पहले चरण में जिन 14,079 मतदान केंद्रों में मतदान हो रहा है उनमें 5,704 संवेदनशील तथा 5,450 अति संवेदनशील हैं।

    पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार को उन 72 प्रखंडों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा जहां पहले चरण की सीटों पर मतदान होना है। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी। साथ ही जिन पंचायतों में शनिवार को मतदान होना है, उनमें सभी दुकान एवं प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कभी-कभी ऐसी भी स्थिति उत्पन्न हो सकती है कि कोई व्यक्ति सामान्य तौर पर पंचायत क्षेत्र में निवास करता हो और उस निर्वाचन क्षेत्र का मतदाता हो। लेकिन वह पंचायत क्षेत्र के बाहर की औद्योगिक इकाई, प्रतिष्ठान या दुकान में कार्यरत हो।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत
    • ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी
    • सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.