झारखंड के कोडरमा समेत 5 जिलों में बंद इंटरनेट सेवा एक बार फिर शुरू हो गयी है. कोडरमा और हजारीबाग जिले में दो पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद के बाद राज्य सरकार ने अफवाहों को रोकने के उद्देश्य से राज्य के 5 जिलों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया था. इंटरनेट सेवा बंद होने से इसका विभिन्न कार्यों में असर देखने को मिला.
इन जिलों में इंटरनेट सेवा शुरू
कोरडमा के मरकच्चो और हजारीबाग के बरही क्षेत्र में दो पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद हिंसक रूप अख्तियार करने के बाद स्थिति को नियंत्रण में करने और अफवाहों को रोकने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने कोडरमा के अलावा हजारीबाग, गिरिडीह, चतरा और रामगढ़ में इंटरनेट सेवा बंद कर दी थी. रामगढ़ को छोड़ अन्य चार जिलों में रविवार रात से सेवा को बंद कर दिया गया था, वहीं रामगढ़ जिले में सोमवार को इंटरनेट सेवा बाधित की गयी थी.

