रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने शुक्रवार शाम को सभी पेंडिग रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इसमें इंटर-मैट्रिक की स्पेशल परीक्षा, मध्यमा, फुकानिया, मौलवी और वोकेशनल की परीक्षा के परिणाम शामिल हैं। मैट्रिक की परीक्षा में 62.47% बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि, 37% से ज्यादा बच्चे परीक्षा में फेल हो गए हैं।
इंटर आर्ट्स की परीक्षा में 48% बच्चे फेल हो गए हैंं। जबकि इंटर साइंस में मात्र 62.10 बच्चे पास हुए हैं। इंटर कॉमर्स में पास होने वालों की संख्या भले ही 53.42% है, लेकिन मात्र 12% बच्चों को फर्स्ट डिवीजन मार्क्स आए हैं। इसमें 36% बच्चे सेकेंड डिवीजन से पास हुए हैं। मैट्रिक की स्पेशल परीक्षा में 19033 बच्चे शामिल हुए थे। इंटर के तीनों स्ट्रीम को मिलाकर 36,879 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे।
मैट्रिक में सेकेंड डिवीजन से पास होने वाले बच्चों की संख्या लगभग 35% फीसदी है, जो कुल पास होने वाले बच्चों का 50% से भी ज्यादा है। वहीं, इंटर के आर्ट्स में 35% बच्चों को, साइंस में 33.5% और कॉमर्स में 36% बच्चों को सेकेंड डिवीजन अंक प्राप्त हुए हैं। जो कुल उत्तीर्ण बच्चों का 50 % से ज्यादा है।
मौलवी का रिजल्ट 100%
वहीं, JAC की ओर से जारी मौलवी की परीक्षा का रिजल्ट 100% रहा है। इसमें 1713 बच्चे शामिल हुए थे। सभी उत्तीर्ण रहे। इनमें 1093 बच्चे फर्स्ट डिवीजन पास हुए हैं। जबकि, मात्र 1 बच्चे थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं। वहीं फुकानिंयां में 99.88% बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं।

