Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

    March 18, 2026

    चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त

    March 18, 2026

    रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखंड में अगले तीन दिन तक भारी बारिश के आसार
    झारखण्ड

    झारखंड में अगले तीन दिन तक भारी बारिश के आसार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 27, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: राज्य में तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है। 28 जुलाई से इसके कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है।  इस कारण मंगलवार से लेकर 30 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए 28, 29 और 30 जुलाई को यलो अलर्ट जारी किया है।

     

    मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने को कहा
    मंगलवार को रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज में भारी बारिश हो सकती है। वहीं बाकी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। साथ ही, मेघ गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

    कल कमजोर रही मानसून 
    पिछले 24 घंटों में राज्य मानसून थोड़ी कमजोर रही। राजधानी रांची में सोमवार की शाम झमाझम बारिश हुई। वहीं  सबसे ज्यादा बारिश धनबाद के टुंडी में 40.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। सबसे  अधिकतम तापमान दुमका में 36.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    दिल्ली में जलजमाव की स्थिति 
    मंगलवार की सुबह राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में जबरदस्त बारिश  हुई है। सोमवार को रात साढ़े 8 बजे से मंगलवार की सुबह साढ़े 8 बजे तक राजधानी में तेज बारिश हुई है। यहां कुछ इलाकों में 100 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है, जोकि 2013 के बाद का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। एक दशक में यह तीसरी बार है, जब यहां तीन डिजिट में बारिश दर्ज की गई हो।  अब तक सबसे बड़ा रिकॉर्ड 266.2 मिमी का है, जब 1958 में 21 जुलाई को दिल्ली में इतनी बारिश दर्ज हुई थी। भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

    March 18, 2026

    चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त

    March 18, 2026

    रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता
    • चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त
    • रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात
    • ड्यूटी के दौरान ट्रेन मैनेजर की मौत! देवेंद्र शर्मा को हार्ट अटैक, रेलवे सिस्टम पर उठे सवाल
    • धनबाद नगर निगम में नई सरकार! मेयर संजीव सिंह की एंट्री, पानी संकट पर पहला फोकस
    • धनबाद में 80 फीट गहरी खदान में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.