Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर, दो को पैर में लगी गोली, तीसरे का टूटा पैर

    March 16, 2026

    सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला

    March 14, 2026

    झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट

    March 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखंड में नहीं थम रहे आत्महत्या के मामले, अलग-अलग जगहों पर 7 लोगों ने किया सुसाइड
    झारखण्ड

    झारखंड में नहीं थम रहे आत्महत्या के मामले, अलग-अलग जगहों पर 7 लोगों ने किया सुसाइड

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 9, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    कोरोना संकट के बीच आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। झारखंड में अलग-अलग जगहों पर सात लोगों के खुदकुशी करने की सूचना मिली है। जानकारी के मुताबिक, रांची के ओरमांझी में एक पिता और उनके दो बच्चों का शव कुएं से मिला है। जमशेदपुर में भी पिता-पुत्र का शव रेल पटरी पर मिला। धनबाद में भी एक शख्स का शव उसके घर फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। इसके अलावा रांची के ही सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में एक महिला के आत्महत्या करने की खबर है।

    रांची में पिता-दो बच्चों का शव कुएं से मिला
    रांची के ओरमांझी इलाके में 28 वर्षीय सत्येंद्र महतो और उसके दो बच्चों का शव कुएं में मिला। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि सत्येंद्र महतो ने घरेलू विवाद की वजह से अपने दोनों बच्चों के साथ कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। सत्येंद्र की शादी करीब दस साल पहले हुई थी और पत्नी से अक्सर उसका झगड़ा होता रहता था। सोमवार को भी लड़ाई-झगड़े के बाद उसकी पत्नी घर छोड़ कर मायके चली गयी थी। जिसके बाद सत्येंद्र ने ये खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

    रांची में महिला ने की आत्महत्या
    रांची से ही आत्महत्या का एक और मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, सुखदेवनगर थाना इलाके में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की जांच कर रही कि आखिर महिला ये कदम क्यों उठाया।

    धनबाद: घर में फांसी पर लटकता मिला युवक
    धनबाद जिले के बाघमारा प्रखंड में बुधवार सुबह एक युवक का शव उसके घर में ही फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिली है कि मृतक शख्स का उसकी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था और संभवतः इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।

    जमशेदपुर: पिता-पुत्र का शव रेल पटरी पर मिला
    पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर के खैरबनी रेलवे ट्रैक पर एक शख्स और उसके बेटे का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान शहर के व्यापारी इंद्र सोनकर (45) और उनके बेटे के रूप में की गई है। आशंका जताई जा रही कि उन्होंने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक के घर से सुसाइड नोट मिला है , जिसमें उन्होंने अपने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की बात लिखी है। बताया जा रहा कि इंद्र सोनकर की पत्नी की अगस्त महीने में संदिग्ध मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद उसके मायके वाले इंद्र सोनकर को अकसर जेल भिजवाने की धमकी देते थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर, दो को पैर में लगी गोली, तीसरे का टूटा पैर

    March 16, 2026

    झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट

    March 14, 2026

    हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर, दो को पैर में लगी गोली, तीसरे का टूटा पैर
    • सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला
    • झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट
    • हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत
    • दुनिया में बढ़ा युद्ध का खतरा! ईरान-इजराइल तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने दागीं 10 मिसाइलें
    • सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.