Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026

    झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !

    March 16, 2026

    Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखंड में बिना विधायक बने मंत्री बने हफीज उल हसन
    झारखण्ड

    झारखंड में बिना विधायक बने मंत्री बने हफीज उल हसन

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 5, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची : हफीज उल हसन ने शुक्रवार को झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री पद की शपथ ली. बगैर विधायक बने मंत्री या मुख्यमंत्री पद पर शपथ लेने की झारखंड में यह पांचवीं राजनीतिक परिघटना है. यह और बात है कि इसके पूर्व बिना विधायक बने मंत्री या मुख्यमंत्री की शपथ लेने वाला कोई भी नेता मंत्री-मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सका.

    बाबूलाल विधायक तो बने, पर सियासी उथल-पुथल में गंवायी कुर्सी

    राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में बाबूलाल मरांडी ने 15 नवंबर 2000 को जब शपथ ली थी, तब वह झारखंड विधानसभा के सदस्य नहीं थे. उस वक्त वह लोकसभा के सदस्य थे और केंद्र की अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री थे. केंद्र में मंत्री का पद छोड़ने के बाद उन्होंने सीएम पद की शपथ ली थी. छह महीने के अंदर विधानसभा की सदस्यता हासिल करने की संवैधानिक बाध्यता थी. उनके सीएम बने कुछ ही दिन गुजरे थे कि रामगढ़ के तत्कालीन विधायक शब्बीर अहमद कुरैशी उर्फ भेड़ा सिंह का निधन हो गया. शब्बीर अहमद कुरैशी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता थे. उनके निधन से इस सीट पर उपचुनाव हुआ और बाबूलाल मरांडी इस सीट पर जीत हासिल कर झारखंड विधानसभा के सदस्य बने. राजनीतिक परिस्थितियां सामान्य रहतीं तो बाबूलाल मरांडी का मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल 2005 तक होता, लेकिन सियासी उथल-पुथल के चलते उन्हें करीब ढाई साल बाद ही मुख्यमंत्री की कुर्सी गंवानी पड़ी.

    बेटे की जगह मंत्री बने थे हेमेंद्र, बेटा जेल से लौटा तो छोड़ी कुर्सी

    2006 में राज्य में निर्दलीय विधायक मधु कोड़ा जब मुख्यमंत्री बने, तब हेमेंद्र प्रताप देहाती को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया. वह विधायक नहीं थे. असल में उनके पुत्र भानु प्रताप शाही गढ़वा जिले के भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गये थे. उन्होंने मधु कोड़ा की सरकार को समर्थन दिया था, लेकिन जब सरकार बनी तो उन्हें एक आपराधिक मामले में जेल जाना पड़ा. भानु मंत्री नहीं बन सकते थे, तो मधु कोड़ा ने उनके पिता हेमेंद्र प्रताप देहाती को मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया. बाद में जब भानु जेल से बाहर आये, तो उन्होंने बेटे के लिए मंत्री पद छोड़ा.

    शिबू सोरेन हार गये चुनाव, गिर गयी थी सरकार

    27 अगस्त 2008 को शिबू सोरेन ने भी बगैर विधायक बने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. इसके बाद वह 2009 में तमाड़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में उतरे थे, लेकिन उन्हें झारखंड पार्टी के प्रत्याशी राजा पीटर उर्फ गोपाल कृष्ण पातर के हाथों पराजित होने के कारण मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा था और उनकी सरकार गिर गयी थी.

    मुंडा उपचुनाव जीत विधायक बने, पर सीएम का कार्यकाल नहीं कर पाये पूरा

    अर्जुन मुंडा 2009 में जमशेदपुर से सांसद चुने गये थे. इसके बाद 11 सितम्बर 2010 को जब वे तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने, तो झारखंड विधानसभा सीट के सदस्य नहीं थे. बाद में खरसावां सीट पर हुए उपचुनाव में जीतकर वे विधानसभा पहुंचे, लेकिन मुख्यमंत्री के रूप में वे अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाये. झामुमो द्वारा समर्थन वापस लेने की वजह से उनकी सरकार बीच में ही गिर गयी थी.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026

    झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !

    March 16, 2026

    LPG गैस संकट का असर रेलवे पर, लोको पायलट को अब सिर्फ दाल-भात से गुजारा

    March 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
    • झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !
    • Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने
    • LPG गैस संकट का असर रेलवे पर, लोको पायलट को अब सिर्फ दाल-भात से गुजारा
    • गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर, दो को पैर में लगी गोली, तीसरे का टूटा पैर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 16th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.