रांची: झारखंड के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटे में 7 काेराेना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई। इनमें से 3 रांची से शामिल हैं। वहीं, 21 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हुए। राज्य में अब 128 एक्टिव केस बचे हैं। झारखंड में अब तक 3,48,055 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें से 3,42,780 ठीक भी हुए हैं।
कहां मिले कितने मरीज
पूर्वी सिंहभूम में 1, लातेहार में 1, रांची में 3, सिमडेगा में 2, पश्चिमी सिंहभूम में 7

