झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी जैक के तहत मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा आगामी 24 मार्च, 2022 से शुरू हो रही है. इस परीक्षा में करीब 7 लाख परीक्षार्थी शिरकत कर रहे हैं. इस परीक्षा को लेकर सभी तैयारी करीब-करीब पूरी हो गयी है. वहीं, इस बार दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए अलग से परीक्षा सेंटर की व्यवस्था की जा रही है.
परीक्षा के सफल संचालन के लिए रांची डीसी ने की बैठक
रांची में मैट्रिक के लिए 105 और इंटरमीडिएट के लिए 57 परीक्षा केंद्र
आगामी 24 मार्च से शुरू हो रहे मैट्रिक एवं इंटरमीडियट परीक्षा के लिए रांची जिले में क्रमशः 105 और 57 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इस वर्ष वार्षिक माध्यमिक परीक्षा (मैट्रिक) में 36,183 और इंटरमीडिएट परीक्षा में 34,926 परीक्षार्थी शामिल हो रहे है. वहीं, रांची डीसी ने परीक्षा केंद्रों में ससमय प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका पहुंचाने के लिए सभी तैयारी पूर्व में ही पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया.

