रांची: सीआईएससीई यानी काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा आज शनिवार को 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी गयी. झारखंड में 10वीं के 99.99 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं, जबकि 12वीं के 99.90 फीसदी विद्यार्थी पास हुए.
झारखंड में 10वीं से 13641 विद्यार्थी थे. इनमें 7335 लड़के, जबकि 6306 लड़कियां थीं. 53.77 फीसदी लड़के थे, जबकि 46. 23 फीसदी लड़कियां थीं. 99.99 फीसदी विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है. लड़कों का प्रदर्शन, लड़कियों से बेहतर रहा है. 100 फीसदी लड़कों ने परीक्षा पास की है, जबकि 99.98 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं.
12वीं के लिए 4823 विद्यार्थी थे. इनमें 2302 लड़के थे यानी 47.73 फीसदी लड़के शामिल थे. 2521 लड़कियां थीं यानी 52.27 फीसदी लड़कियां थीं. इनमें 99.90 विद्यार्थी पास हुए हैं. इसमें लड़कों से बेहतर प्रदर्शन लड़कियों का रहा है. 99.96 फीसदी लड़कियां पास हुईं, जबकि 99. 83 फीसदी लड़के पास हुए हैं.
बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट की बात करें, तो आईसीएसई पास प्रतिशत 99.98 फीसदी रहा. आईएससी पास प्रतिशत 99.76 फीसदी है. आईसीएसई में लड़कियों और लड़कों का पास प्रतिशत 99.98 फीसदी रहा है. आईएससी के लिए लड़कों और लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमश: 99.86 और 99.66 फीसदी रहा.
देश के कुल विद्यार्थी : 219,499
लड़के : 1,18,846 या 54.14%
लड़कियां : 1,00,653 या 45.86%

