झारखंड में आगामी 23 जनवरी को एक बार फिर बारिश हो सकती है. इससे पहले 22 जनवरी को राज्य में सुबह में कोहरा या धुंध तथा बाद में आंशिक बादल छाये रहेंगे. वहीं, राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने लगाया है.
मौसम केंद्र, रांची के अनुसार, 17 से 21 जनवरी के दौरान सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा. वहीं, आसमान मुख्यत: साफ रहेंगे. अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है. अगले 3-4 दिनों तक स्थिति ऐसी ही रहेगी. अगले दो से तीन दिनों तक सुबह में कोहरा छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ रहेगा.
वहीं, मौसम केंद्र ने आगामी 22 जनवरी को सुबह में कोहरा या धुंध रहने तथा बाद में आंशिक बादल छाये रहने की संभावना जतायी है. इसके अगले दिन यानी 23 जनवरी को राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश की भी संभावना व्यक्त की है. बारिश होने से ठंड भी बढ़ने की संभावना जतायी है. पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 24.4 डिग्री सेेल्सियस चाईबासा में दर्ज की गयी, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान गोड्डा में 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

