Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी

    March 26, 2026

    धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन

    March 26, 2026

    मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखंड राज्य चुनाव आयोग ने मेयरों के आरक्षण की सूची जारी की
    झारखण्ड

    झारखंड राज्य चुनाव आयोग ने मेयरों के आरक्षण की सूची जारी की

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 17, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य के नगर निगमों के मेयर के लिए आरक्षण की सूची जारी कर दी है. गुरुवार (17 नवंबर 2022) को यह सूची जारी की गयी. इसमें बताया गया है कि पलामू, गिरिडीह, देवघर, धनबाद, चास और मानगो के मेयर के पद अनारक्षित रहेंगे. वहीं, रांची, हजारीबाग और सरायकेला-खरसावां में मेयर के पद आरक्षित रहेंगे.

    झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निकाय चुनावों के लिए पलामू जिला के मेदिनीनगर नगर निगम, गिरिडीह जिला के गिरिडीह नगर निगम, देवघर जिला के देवघर नगर निगम, धनबाद जिला में स्थित धनबाद नगर निगम, बोकारो जिला में स्थित चास नगर निगम और पूर्वी सिंहभूम जिला में स्थित मानगो नगर निगम को अनारक्षित रखा गया है.

    वहीं, हजारीबाग जिला के हजारीबाग नगर निगम को अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि राजधानी रांची में रांची नगर निगम को अनुसूचित जाति (एससी) और सरायकेला-खरसावां जिला स्थित आदित्यपुर नगर निगम को अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित किया गया है.

    चार नगर निगम (देवघर, धनबाद, चास और आदित्यपुर) में मेयर के पद महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिये गये हैं. रांची नगर निगम पहले अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित था, अब अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया है.

    चुनाव आयोग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, ‘झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 की धारा 27 एवं झारखंड नगरपालिका निर्वाचन एवं चुनाव याचिका नियमावली 2012 के नियम-9 के उपनियम (2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग, नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2022-23 के उद्देश्य से झारखंड राज्य के नगर निगमों के महापौर का आरक्षण एवं आवंटन विहित प्रपत्र-3 में अधिसूचित किया जाता है.’

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी

    March 26, 2026

    धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन

    March 26, 2026

    झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी

    March 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी
    • धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन
    • मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार
    • झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी
    • रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
    • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.