Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, जादू-टोने के शक में दिया वारदात को अंजाम

    March 17, 2026

    रांची में बड़ा हादसा! सेल सिटी E1 के फर्स्ट फ्लोर में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड

    March 17, 2026

    राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें

    March 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»टाटा की हुई भारत की सबसे बड़ी ई-ग्रोसरी “बिगबास्केट”
    झारखण्ड

    टाटा की हुई भारत की सबसे बड़ी ई-ग्रोसरी “बिगबास्केट”

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 29, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जमशेदपुरः टाटा सन्स प्राइवेट लिमिटेड की सौ प्रतिशत मालिकी की उपकंपनी टाटा डिजिटल लिमिटेड ने खाद्य और किराना उद्योग में भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी सुपरमार्केट ग्रोसरी सप्लाइज प्राइवेट लिमिटेड बिगबास्केट में अधिकांश हिस्सेदारी खरीद ली है. उपभोक्ता ई-कॉमर्स क्षेत्र के सबसे तेजी से बढ़ रहे उद्यमों में से एक ई-ग्रोसरी में भारतीय उपभोक्ताओं की ओर से बढ़ती खपत और डिजिटल प्रसार की वजह से काफी तरक्की हो रही है. कोरोना महामारी में ज्यादातर लोग घरों से ही अच्छा राशन ऑनलाइन ऑर्डर करने की सुरक्षा और सुविधा के लाभ लेना पसंद कर रहे. जिससे यह उद्यम और भी ज्यादा बढ़ रहा है. टाटा के इस सौदे के बाद अब रीटेल सेक्टर में इनकी सीधी टक्कर मुकेश अंबानी की रिलायंस रीटेल, ऐमजॉन और फ्लिपकार्ट जैसी दिग्गज कंपनियों से होगी.

    खेतों से सीधे रसोई तक’ की आपूर्ति श्रृंखला
    बिगबास्केट को 2011 में बेंगलूरू में शुरू किया गया था और अब तक यह भारत के 25 से भी ज्यादा शहरों में अपना स्थान बना चूका है. ई-ग्रोसरी में सबसे ज्यादा विविधतापूर्ण उत्पाद प्रस्तुत करने वाली और ग्राहकों की सहूलियत के अनुसार दिन और समय पर उनके घर पर किराना पहुंचाने वाली कंपनियों में से एक बिगबास्केट है. अपने ग्राहकों को अच्छे, ताजे फल और सब्जियां दिलाने के लिए यह कंपनी देश भर के 12 हजार से ज्यादा किसानों और कई कलेक्शन सेंटर्स की ‘खेतों से सीधे रसोई तक’ की आपूर्ति श्रृंखला भी चलाती है.

    बिगबास्केट भारत की सबसे बड़ी ई-ग्रोसरी
    माना जा रहा है कि कंपनी ने बिगबास्केट में करीब 64 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है. टाटा डिजिटल के सीईओ प्रतिक पाल ने बताया कि भारत में किसी भी व्यक्ति की ओर से की जाने वाली खपत का सबसे बड़ा हिस्सा होता है. किराना और बिगबास्केट भारत की सबसे बड़ी ई-ग्रोसरी कंपनी होने के नाते बहुत बड़ी उपभोक्ता डिजिटल इकोसिस्टम के निर्माण के हमारे उद्देश्य को पूरा करने के लिए सबसे सही है. टाटा डिजिटल के हिस्से के रूप में बिगबास्केट का स्वागत करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है.

    बिगबास्केट के सीईओ हरी मेनन ने कहा कि टाटा ग्रुप के हिस्से के रूप में हमारे भविष्य के प्रति हम बहुत ही उत्साहित हैं. टाटा इकोसिस्टम में शामिल होकर हम ग्राहकों के साथ अधिक मजबूत जुड़ाव बना पाएंगे और हमारे सफर को तेज करने में सक्षम होंगे.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, जादू-टोने के शक में दिया वारदात को अंजाम

    March 17, 2026

    रांची में बड़ा हादसा! सेल सिटी E1 के फर्स्ट फ्लोर में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड

    March 17, 2026

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, जादू-टोने के शक में दिया वारदात को अंजाम
    • रांची में बड़ा हादसा! सेल सिटी E1 के फर्स्ट फ्लोर में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड
    • राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें
    • रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
    • झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !
    • Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.