Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दानापुर में युवक की बेरहमी से हत्या: बहन की शादी में आया था घर, लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला

    March 20, 2026

    जमशेदपुर में मॉब जस्टिस का कहर: चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, VIDEO वायरल

    March 20, 2026

    JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»टाटा ग्रुप के हाथ एअर इंडिया के जाने संबंधी मीडिया रिपोर्ट पर सरकार ने दिया स्पष्टीकरण
    झारखण्ड

    टाटा ग्रुप के हाथ एअर इंडिया के जाने संबंधी मीडिया रिपोर्ट पर सरकार ने दिया स्पष्टीकरण

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadOctober 1, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Air India Sale सरकारी एयरलाइन एअर इंडिया के टाटा समूह के नियंत्रण में जाने संबंधी खबरों को लेकर सरकार की ओर से स्पष्टीकरण आ गया है. डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट के सचिव ने बताया है कि मीडिया रिपोर्ट गलत हैं. सरकार के निर्णय के बारे में मीडिया को सूचित किया जाएगा.

    एअर इंडिया के लिए टाटा ग्रुप और स्पाइसजेट के अजय सिंह ने बोली लगाई थी. यह दूसरा मौका है जब सरकार एअर इंडिया में अपनी हिस्सेदारी बेचने की कोशिश कर रही है. इससे पहले 2018 में सरकार ने कंपनी में 76 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की कोशिश की थी, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला था. निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग के सचिव ने ट्वीट कर कहा कि मीडिया में आ रही इस तरह की खबरें सरकार ने एअर इंडिया के फाइनेंशियल बिड को मंजूरी दे दी है, गलत हैं. सरकार जब भी इस निर्णय ले लेगी, मीडिया को जानकारी दी जाएगी.

    दरअसल, सूत्रों के हवाले से मीडिया में ऐसी खबरें चल रही थीं कि एअर इंडिया की बिक्री प्रक्रिया में टाटा समूह ने सबसे ज्यादा कीमत लगाकर बिड जीत ली है. हालांकि, अब सरकार का कहना है कि जब अंतिम फैसला होगा तो जानकारी दी जाएगी. सूत्रों के अनुसार दिसंबर 2021 तक एअर इंडिया की विनिवेश प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. एयर इंडिया के लिए सरकार ने फाइनेंशियल बिड्स मंगवाई थीं. ये सरकार के विनिवेश कार्यक्रम का हिस्सा भी है. सरकार एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की अपनी सौ फीसदी हिस्सेदारी, जबकि ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी एआईएसएटीएस की 50 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी.

    उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया की शुरुआत 1932 में टाटा ग्रुप ने ही की थी. टाटा समूह के जेआरडी टाटा ने इसकी शुरुआत की थी और वे खुद भी एक बेहद कुशल पायलट थे. द्वितीय विश्व युद्ध के बाद भारत से सामान्य हवाई सेवा की शुरुआत हुई और तब इसका नाम एयर इंडिया रखकर इसे एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बना दिया गया.

    आजादी के बाद एक राष्ट्रीय एयरलाइंस की जरूरत महसूस हुई और भारत सरकार ने एयर इंडिया में 49 फीसदी हिस्सेदारी अधिग्रहण कर ली. इसके बाद 1953 में भारत सरकार ने एयर कॉरपोरेशन एक्ट पास किया और टाटा ग्रुप से इस कंपनी में बहुलांश हिस्सेदारी खरीद ली. इस तरह एयर इंडिया पूरी तरह से एक सरकारी कंपनी बन गई.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    जमशेदपुर में मॉब जस्टिस का कहर: चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, VIDEO वायरल

    March 20, 2026

    JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त

    March 19, 2026

    त्योहारों से पहले CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन! ईद, सरहुल-रामनवमी पर सख्त निर्देश

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दानापुर में युवक की बेरहमी से हत्या: बहन की शादी में आया था घर, लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला
    • जमशेदपुर में मॉब जस्टिस का कहर: चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, VIDEO वायरल
    • JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त
    • Assam Election 2026: CM हिमंत बिस्वा सरमा फिर लड़ेंगे चुनाव! BJP की पहली लिस्ट में बड़े नाम शामिल
    • त्योहारों से पहले CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन! ईद, सरहुल-रामनवमी पर सख्त निर्देश
    • रांची को मिला नया डिप्टी मेयर, वार्ड 31 के नीरज कुमार को मिली जिम्मेदारी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.