झरिया : टाटा स्टील झरिया डिविजन अपने लीज होल्ड एरिया के ग्रामीणों के अलावा आसपास क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य के प्रति भी हमेशा गंभीर रहा है। हर वर्ष नेत्र मरीजों के इलाज को शिविर का आयोजन करता रहा है। इस वर्ष भी टाटा प्रबंधन प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सा संस्थान शंकर नेत्रालय के सहयोग से झरिया डिविजन के टाटा सिजुआ कोलियरी क्षेत्र स्थित पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल स्कूल बांस कपुरिया में निश्शुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद आपरेशन शिविर 20 नवंबर से आयोजित कर रहा है। इस सुविधा का लाभ कोई भी व्यक्ति उठा सकता है।
शंकर नेत्रालय के अधिकारी मनीष सिंह ने कहा कि नेत्र जांच और मोतियाबिंद आपरेशन के लिए लोगों को किसी तरह के कागजात की जरूरत नहीं हैं और न ही किसी तरह का शुल्क लिया जाएगा। यहां जांच, दवाई, आपरेशन, लेंस निश्शुल्क दिया जाएगा। आपरेशन के बाद मरीज को पावर चश्मा भी मुफ्त में दिया जाएगा। कहा कि सारी सुविधाएं टाटा स्टील झरिया डिविजन प्रबंधन की तरफ से आम जनता के लिए निश्शुल्क में दिया जाएगा। मनीष ने कहा कि शिविर में निश्शुल्क नेत्र जांच 20 नवंबर से 23 नवंबर तक चलेगा। आपरेशन 24 नवंबर से 28 नवंबर तक होगा।

