Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CBSE का बड़ा ऐलान: 10वीं में पहली बोर्ड परीक्षा अनिवार्य, 3 विषयों में गैरहाजिरी पर ‘अनिवार्य पुनरावृत्ति’

    February 16, 2026

    राजस्थान के भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट, 7 की मौत, 2 अब भी फंसे

    February 16, 2026

    14 साल बाद जिंदा हुआ Shah Rukh Khan का पुराना Instagram! हैकर ने कर दिया बड़ा खुलासा

    February 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»टेकऑफ के दौरान विमान से पक्षी टकराया, पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका; 176 यात्री सवार थे
    झारखण्ड

    टेकऑफ के दौरान विमान से पक्षी टकराया, पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका; 176 यात्री सवार थे

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 8, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। यहां से टेकऑफ कर रहे एयर एशिया के विमान के इंजन में तेज आवाज के साथ चिंगारी निकली। ऐसा बर्ड हिट की वजह से हुआ। इसके बाद पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को रोका। फिलहाल, टेक्नीकल टीम जांच कर रही है। एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि 180 सीटर फ्लाइट क्लीयरेंस के बाद रनवे पर आगे बढ़ रही थी, तभी बर्ड हिट की वजह से यह घटना हुई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। पिछले साल भी बर्ड हिट के दो मामले सामने आए थे।

    176 यात्रियों को लेकर मुंबई जा रहा था विमान
    एयर एशिया की फ्लाइट 176 यात्रियों को लेकर सुबह मुंबई जा रही थी। आशंका जताई जा रही है कि बर्ड हिट के कारण विमान के इंजन से चिंगारी निकली होगी। फिलहाल, टेक्नीकल टीम विमान की जांच कर रही है। इसके बाद ही तय हो पाएगा कि विमान उड़ान भरने लायक है या नहीं। फिलहाल, सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया।

    एयरपोर्ट के बाहर मौजूद लोगों ने बताया कि वे रोजाना फ्लाइट की लैंडिंग और टेकऑफ देखते रहते हैं। शनिवार को एयर एशिया का विमान रनवे पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ चिंगारी निकलने लगी। हालांकि, तुरंत ही विमान को रोक दिया गया।

    एयरपोर्ट के आसपास मांस-मछली मार्केट
    बर्ड हिट का सबसे बड़ा कारण एयरपोर्ट के आसपास मांस, मछली की दुकानों का होना माना जाता है। एयरपोर्ट के तीन किमी का दायरा मांस बिक्री के लिए प्रतिबंधित होता है, लेकिन बिरसा चौक, विधानसभा के पास, सेक्टर टू मार्केट, हिनु चौक, डोरंडा क्षेत्रों में खुले में मांस-मछली बिकती है। ये इलाके एयरपोर्ट के आसपास है। मांस और मछली की गंध से पक्षी इस ओर आते हैं।लिहाजा बर्ड हिटिंग की संभावना हमेशा बनी रहती है।

    केरल में कल रनवे पर विमान फिसलने से 21 लोगों की मौत हुई थी
    शुक्रवार शाम वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट दुबई से केरल के कोझीकोड पहुंची थी। लैंडिंग के दौरान यह रनवे से फिसलकर 35 फीट गहरी खाई में जा गिरी। विमान में 180 यात्री और 6 क्रू मेंबर थे। दोनों पायलट समेत 21 की मौत हुई है। 127 लोगों का मलप्पुरम और कोझीकोड के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 22 की हालत नाजुक है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    Jharkhand में JSSC का बड़ा फैसला! 400+ अभ्यर्थियों का अतिरिक्त परिणाम जारी

    February 16, 2026

    Jharkhand के Hazaribagh में दोहरे हत्याकांड, बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या से गांव में दहशत

    February 16, 2026

    Jharkhand के नोटिस से हिला Hindustan Copper! शेयर 5% तक लुढ़के

    February 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • CBSE का बड़ा ऐलान: 10वीं में पहली बोर्ड परीक्षा अनिवार्य, 3 विषयों में गैरहाजिरी पर ‘अनिवार्य पुनरावृत्ति’
    • राजस्थान के भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट, 7 की मौत, 2 अब भी फंसे
    • 14 साल बाद जिंदा हुआ Shah Rukh Khan का पुराना Instagram! हैकर ने कर दिया बड़ा खुलासा
    • Jharkhand में JSSC का बड़ा फैसला! 400+ अभ्यर्थियों का अतिरिक्त परिणाम जारी
    • Jharkhand के Hazaribagh में दोहरे हत्याकांड, बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या से गांव में दहशत
    • Jharkhand के नोटिस से हिला Hindustan Copper! शेयर 5% तक लुढ़के
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.