Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

    March 18, 2026

    चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त

    March 18, 2026

    रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»डेढ़ क्विंटल अवैध गांजा की खेप लेकर छत्तीसगढ़ से बिहार जा रहे तीन तस्कर झारखंड में धराए
    झारखण्ड

    डेढ़ क्विंटल अवैध गांजा की खेप लेकर छत्तीसगढ़ से बिहार जा रहे तीन तस्कर झारखंड में धराए

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 3, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    डेढ़ क्विंटल गांजा के साथ धराए तस्करों को चंदवा थाना पुलिस ने लातेहार मंडलकारा भेजा। एक दिन पूर्व गुरूवार को थाना क्षेत्र से अवैध गांजा की खेप लेकर छतीसगढ़ से बिहार जा रहे बोलरो (सीजी 07 एएन 0573) के साथ पुलिस ने प्रकाश सिंह उर्फ अभिषेक सिंह (सिमरी बक्सर बिहार), रमन गुप्ता उर्फ मोनू गुप्ता और रोहित शर्मा (बलिया बिहार) को हिरासत में लिया था। पहले तो उनलोंगों ने पुलिस को बरगलाने का हरसंभव प्रयास किया। लेकिन जांच के दौरान अंडरग्राउंड गुप्त बाॅक्स से गांजा निकलने के बाद अपनी अंतर्लिप्तता स्वीकारी थी। इसके बाद चंदवा थाना में आवश्यक कार्रवाई और कोरोना जांच के बाद न्यायिक कार्य के संपादन के लिए शुक्रवार को लातेहार मंडलकारा भेज दिया।

    क्या था मामला

    एक दिन पूर्व गुरूवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चंदवा थाना क्षेत्र से बोलेरो में गांजा की बड़ी खेप बिहार और उत्तर प्रदेश ले जाने की तैयारी है। सूचना पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा के साथ एसआई विकास कुमार विश्वकर्मा, दिनेश कुमार और अन्य पुलिस बल की टीम ने चंदवा से गुजरते उक्त बोलेरो को रोका। पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर संदेह के आधार पर वाहन समेत उसपर सवार लोगों को चंदवा थाना लाया गया। बोलरो की छत पर लगाए जानेवाले चदरे और सेफ्टी के बीच के हिस्से में बाॅक्स होने के संदेह के आधार पर बारीकी से तालाशी ली गई। तालाशी के दौरान बोलेरो के नीचे हिस्से में बने तहखाने और छत में बने बड़े गुप्त बाॅक्स में तस्करी के लिए रखे लगभग डेढ़ क्विंटल (कीमत 20 लाख रुपये) गांजा बरामद किया गया।

    पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

    चंदवा थाना क्षेत्र से गांजा की तस्करी की सूचना के बाद उसे बरामद करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गुरूवार की देर शाम चंदवा थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा ने बताया था कि मिली सूचना पर कार्रवाई करते चंदवा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा और एसआई विकास कुमार विश्वकर्मा के संयुक्त नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान चंदवा थाना पुलिस ने बोलेरो (सीजी 07 एएन 0573) के गुप्त बाॅक्स में रखे डेढ़ क्विंटल गांजा के साथ प्रकाश सिंह उर्फ अभिषेक सिंह (सिमरी बक्सर बिहार), रमन गुप्ता उर्फ मोनू गुप्ता और रोहित शर्मा (बलिया बिहार) को गिरफ्तार किया था। हलांकि इसके लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। तब यह भी बताया गया था कि उक्त गांजा बिहार और उत्तर प्रदेश ले जाने की तैयारी थी। डेढ़ क्विंटल गांजा के साथ तीन तस्करों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही थी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

    March 18, 2026

    चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त

    March 18, 2026

    रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता
    • चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त
    • रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात
    • ड्यूटी के दौरान ट्रेन मैनेजर की मौत! देवेंद्र शर्मा को हार्ट अटैक, रेलवे सिस्टम पर उठे सवाल
    • धनबाद नगर निगम में नई सरकार! मेयर संजीव सिंह की एंट्री, पानी संकट पर पहला फोकस
    • धनबाद में 80 फीट गहरी खदान में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.