रांची: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन झारखंड का चुनाव संपन्न हो गया. शनिवार को आइएमए भवन में वोटों की काउंटिंग की गई. जहां 186 में से दो वोट कैंसिल कर दिये गये. इस चुनाव में डॉ अरुण कुमार सिंह आइएमए के नए अध्यक्ष चुने गए.
ये लोग चुने गये उपाध्यक्ष
वहीं उपाध्यक्ष में हेड क्वार्टर डॉ आरएस दास, नार्थ छोटानागपुर डॉ बिरेंद्र कुमार पंकज, साउथ छोटानागपुर डॉ रितेश रंजन, कोल्हान डॉ केके सहगल, संथाल परगना डॉ आरएन प्रसाद, पलामू से डॉ अजय कुमार सिंह चुने गए.
ये चुने गये सचिव
वहीं सचिव डॉ प्रदीप कुमार सिंह, ट्रेजरर डॉ बीपी कश्यप चुने गए. इसके अलावा संयुक्त सचिव हेड क्वार्टर- डॉ संजय कुमार जायसवाल, नार्थ छोटानागपुर नो नॉमिनेशन, साउथ छोटानागपुर- डॉ देवनिस खेस, कोल्हान डॉ अजय कुमार प्रसाद, संथाल परगना डॉ गोपाल जी शरण, पलामू डॉ सुरेंद्र कुमार सिंह चुने गए गए है.

